
डौंडी लोहारा/देवरी :-विश्व हिंदू परिषद संगठन के लगातार गौ तस्करी को लेकर चलाये जा रहे जनजागरण अभियान का असर दिखने लगा है। व लोगो मे गौ माता की तस्करी को लेकर दिन रात की मेहनत भी दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में डौंडी लोहारा ब्लाक के ग्राम संजारी पुलिस चौकी ग्राम में कल देवरी के गौरक्षक व स्थानीय युवाओ की सक्रियता से गौ तस्करी करने आये गोटाटोला के एक वाहन सहित वाहन में सवार आधा दर्जन गाय को पकड़ा गया है।
तथा देर रात तस्कर,वाहन,व गाय को थाना चौकी में लाया गया है। देर रात की घटना के कारण संजारी चौकी में मामला दर्ज नही हो पाया था आज सुबह इस मामले में कार्यवाही हो रहा है।

गौरक्षक दल के सदस्य ने बताया कि इस क्षेत्र में लंबे समय से गौ तस्कर ऐसे कामों में सक्रिय है। वही कुछ स्थानीय दलाल भी इस तरह के गैर कानूनी कार्यो में संलिप्त है। रात में जिस वाहन चालक को पकड़ा गया है। उसने बताया है। कि संजारी के नरेश यदु के यंहा से गायों को वाहन में भरकर महाराष्ट्र ले जाना था ।

संजारी पुलिस चौकी के प्रभारी गौकरण भंडारी ने बताया कि आरोपी वाहिद कुरैशी गोंदिया जिला का रहने वाला है। जिसकी उम्र 22 वर्ष है। जिसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904