
लुट के आरोपी को गिरफ्तार कर लुटे गये नगदी रकम 5,000 रूपये को बरामद करने मे गुण्डरदेही पुलिस को मिली सफलता
आरोपी को भेजा गया ज्युडिशियल रिमाण्ड पर
पुर्व मे भी हत्या के प्रयास के प्रकरण मे जेल गया है आरोपी
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सुखित धीवर पिता स्व0 सामरू धीवर उम्र 30 साल साकिन गाडाडीह थाना उतई जिला दुर्ग हाल सोनकर पारा गुण्डरदेही ने दिनांक 12.01.2023 को थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की घटना दिनांक 12.01.2023 के रात्रि यह गुटखा लेने के लिए बस स्टैण्ड गुण्डरदेही जा रहा था, कि करीबन 10ः45 बजे शीतला तालाब गुण्डरदेही के पास पहुंचा था उसी समय पूरन उर्फ गोलू कोसरे निवासी गुण्डरदेही के द्वारा प्रार्थी को रोककर अपने पास मे रखे चाकू को निकाल कर मारपीट करने की धमकी देकर चाकू से प्रार्थी के बांये हाथ की अंगुली मे चोट पहंुचाकर पैन्ट के जेब मे रखे 5000 रूपये को लूट लिया है कि रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही जिला बालोद मे अपराध क्रमांक 19/23 धारा- 394 भादवि पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया।
मामले के गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश राठौर के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही एस.एस. मौर्य के पर्यवेक्षण मे निरीक्षक राकेश ठाकुर थाना प्रभारी गुण्डरदेही के नेतृत्व मे थाना गुण्डरदेही पुलिस के द्वारा संदेही पूरन कोसरे उर्फ गोलु पिता शंकर कोसरे उम्र 20 साल साकिन वार्ड नंबर 11 गुण्डरदेही थाना गुण्डरदेही जिला बालोद को थाना गुण्डरदेही लाकर पुछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किये। लुट की रकम 5000 रूपये एवं सब्जी काटने के चाकु को आरोपी के घर से बरामद किया गया। आरोपी को दिनंाक 13.01.2013 के 13ः00 बजे गिर. कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया। आरोपी गिर. एवं लुटे गये मशरूका बरामदगी मे सउनि संजीवन साहू, सउनि अरविंद साहू, प्र.आर. 535 विरेन्द्र साहू, आर. सुमित पटेल, आर. चोकेन्द्र साहू, आर. पंकज तारम का विशेष योगदान रहा।
नाम आरोपी –
- पूरन कोसरे उर्फ गोलु पिता शंकर कोसरे उम्र 20 साल साकिन वार्ड नंबर 11 गुण्डरदेही थाना गुण्डरदेही जिला बालोद
लुटे गये मशरूका – 5,000 रू. नगदी
बरामद मशरूका – 5,000 रू. नगदी
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904