Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

80 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर हुए गिरफ्तार

सिंघोडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

80 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर हुए गिरफ्तार

वाहन क्रेटा कार जप्त

सरायपाली :-सिंघोड़ा पुलिस ने एक कार में 80 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत 16 लाख रुपये की तस्करी करते 02 अन्तर्राजीय आरोपी को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने बताया की 13 जनवरी को मुखबीर से सूचना मिली कि ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बड़ा खेप एक क्रेटा कार में ओडिशा से महासमुन्द होते हुये मध्य प्रदेश की ओर जाना वाला है. जिस पर पुलिस महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी, तभी बरगढ़ ओडिशा़ की तरफ से 01 क्रेटा कार क्रमांक CG 04 LK 5040 सरायपाली की ओर आ रही थी. जिसे पुलिस ने छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित एन.एच. 53 रेहटीखोल के पास घेराबंदी कर रोका.।

जिसमें धर्मेन्द्र कुमार मौर्य पिता रमेश मौर्य उम्र 24 वर्ष जिला अनुपपुर म.प्र. तथा शुभम यादव पिता लखन लाल उम्र 26 वर्ष से पुलिस ने ओड़िशा आने का कारण व वाहन में क्या लोड है पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे, जवाबो में विभिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो क्रेटा कार के पीछे डिक्की में एक प्लास्टिक में 80 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमती 16,00,000 रूपये मिला. जिसपर पुलिस ने गांजा एवं वाहन क्रं. CG 04 LK 5040 कीमती 6,00,000 रूपये, नगदी रकम 3000 रूपये कुल जुमला कीमती 21,03,000 रूपये जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया.।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *