
केंद्र सरकार द्वारा किसान विरोधी कानून लागू करने के विरोध में किसानों के आव्हान पर आज 8 दिसम्बर को भारत बंद के समर्थन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती संगीता नायर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दल्ली राजहरा के व्यापारिक प्रतिष्ठानों से नगर बंद को सफल बनाने अपील किया ।
नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नगर भ्रमण करते हुए सभी व्यापारी साथियों से किसानों के समर्थन में नगर बंद का अपील किया तथा किसान विरोधी मोदी सरकार से किसानों के हित मे काले कानून को वापस लेने का मांग किया।।
इस दौरान जिला/ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, सेवादल,युवा कांग्रेस, NSUI, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी, नगर पालिका के पार्षद/एल्डरमैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904