Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कुंवरसिंह निषाद( विधायक गुंडरदेही) की मेहनत से 50 करोड़ स्वीकृत,दुर्ग-दल्लीराजहरा रेललाइन पर स्थित चैनगंज रेलवे क्रासिंग में बनेगा ओव्हरब्रिज

गुंडरदेही:- छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही के विधायक श्री कुंवरसिंह निषाद के अथक प्रयास से दुर्ग-दल्लीराजहरा रेललाइन पर स्थित चैनगंज रेलवे क्रासिंग के पास 800 मीटर लंबी,13 मीटर चौड़ी व 9.50 मीटर ऊंची थ्री लेन ओवरब्रिज बनाने हेतु शासन से लगभग 50 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है!ओवरब्रिज बनने से बालोद जिले के अलावा राजनांदगांव,कांकेर,धमतरी,दुर्ग,पाटन, जामगांव सहित क्षेत्रवासियों को जाम से राहत मिलेगी
ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष भोजराज साहू सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्री कुंवरसिंह निषाद जी का आभार व्यक्त किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *