Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

स्वयंसेवको ने किया पथ संचलन,विश्व हिंदू परिषद ने किया भव्य स्वागत 

 जिला मुख्यालय बालोद में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों के द्वारा जिला मुख्यालय बालोद शहर में पथ संचलन किया गया जो संघ कार्यालय गंजपारा से शीतला माता , जय स्तंभ चौक, मधु चौक ,सदर बाजार ,घड़ी चौक होते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान में पहुंचे जहां उनके  स्वागत अभिनंदन के लिए विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता वा बजरंग दल ,भाजपा शहर मंडल बालोद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होकर घड़ी चौक में पथ संचालन कर रहे  स्वयंसेवकों का स्वागत अभिनंदन पुष्पवर्षा कर किया गया

विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने कहा कि संघ परिवार के द्वारा राष्ट्र सेवा , एकता व राष्ट्र भक्ति ,और भारतमाता की आराधना के साथ सामाजिक समरसता के लिए पथ संचालन किया जा रहा है आज देश में जो माहौल व्याप्त है उसे खत्म कर के सामाजिक समरसता के साथ शांति से रहना है यही उद्देश्य है ।संघ का मतलब है सेवा, समर्पण और त्याग। कोरोना काल हो या उसके बाद की स्थिति, संघ ने सदैव की भांति बढ़ चढ़ कर समाज हित में अपना कर्तव्य निभाया। बलराम गुप्ता ने युवाओं का आह्वान किया कि वह समाज हित के कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लें। आज के पथ संचलन में स्वागत कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद बालोद जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता, मंत्री राज सोनी, दल्लीराजहरा नगर अध्यक्ष शंकर लाल साहू, जिला उपाध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव, नगर सह मंत्री गोलू जयसवाल, बोधन भट्ट,संजीव सोनी, गुरुर से राकेश साहू, राकेश साहू,लोकेश साहू प्रखंड अध्यक्ष,मिश्रीलाल साहू,चौलेश देशमुख गुरुर,विनोदगिरी गोस्वामी,महेंद्र सोनवानी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *