
गुंडरदेही विधायक कुंवर निषाद सिर्फ कमीशन खोरी में व्यस्त
बालोद जिलापंचायत के पूर्व सभापति भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम जरवाय में पीड़ित किसान चुन्नीलाल साहू के घर जाकर उनकी समस्या सुनी।भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला ने कहा कि गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम जरवाय का किसान चुन्नीलाल साहू किसान न्याय योजना के तहत मिलने वाली बोनस राशि के लिए एक साल से दर दर भटक रहा है lउसने कलेक्टर जनदर्शन यहां तक कि भेंट मुलाकात कार्यक्रम में भी अपना आवेदन दिया , सरकार के योजना से आस लगाया किसान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भेंट मुलाकात में दिए गए आवेदन का निराकरण ना होना इस बात का प्रमाण है की भेंट मुलाकात कार्यक्रम सिर्फ ढकोसला हैlकिसान को विधायक कुंवर निषाद ने मिलने तक का समय नही दिया। गुंडरदेही विधायक कुंवर निषाद को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नही है विधायक सिर्फ और सिर्फ कमीशन खोरी में व्यस्त है।क्षेत्र की जनता, किसान त्रस्त है।गुंडरदेही विधायक कुंवर निषाद को केवल उन्हीं कार्य को अंजाम देना अच्छा लगता है जिसमे जमकर कमीशन प्राप्त हो सके।
भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा किसानों को उनके उपज धान का निर्धारित समर्थन मूल्य सभी किसानों को समय पर मिल रहा है समर्थन मूल्य के लिए किसानों को भटकना नहीं पड़ता वही दूसरी ओर छतीसगढ़ की भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार में विधानसभा गुंडरदेही के ग्राम जरवाय के किसान चुन्नीलाल साहू.को किसान न्याय योजना के तहत मिलने वाली बोनस राशि के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है ।
भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला ने कहा कि जब तक जरवाय के किसान को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत मिलने वाली राशि प्राप्त नहीं हो जाती तब तक पीड़ित परिवार के साथ हर हाल में उनका हक दिलाने संघर्ष करेंगे l। आर्थिक,मानसिक रूप से परेशान हूँ-26 जनवरी को कलेक्टरेट में दूँगा धरना-चुन्नीलाल साहू गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम जरवाय के किसान चुन्नीलाल साहू ने बताया कि गुंडरदेही विधायक कुंवर निषाद से कई बार मिलने का समय मांगा परन्तु एक गरीब किसान के लिए विधायक निषाद के पास समय नही है। विधायक ने इस ओर ध्यान नही दिया।और ना ही इस सम्बंध में बात कर मिलना तक उचित नही समझा।मैं बालोद कलेक्टर जनदर्शन, मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात कार्यक्रम में भी आवेदन देकर अपनी समस्या बताई ।लेकिन किसी ने भी मुझे राजीव गांधी न्याय योजना के तहत मेरे हक की 2021-22 के बोनस राशि दिलाने में मदद नही की ।मुझे सिर्फ धान के समर्थन मूल्य की राशि ही मिली।इसके अलावा एक साल से न्याय योजना के बोनस की राशि नही मिली।मैं और मेरा परिवार आर्थिक,मानसिक रूप से बहुत परेशान हैं।और 26 जनवरी को कलेक्टरेट के सामने परिवार के साथ धरने पर बैठूंगा।किसान के घर मिलने पहुचे अभिषेक शुक्ला के साथ भाजपा नेता सुरेश साहू,श्रीकांत तिवारी,सहित परिवार के सदस्य चुन्नी लाल साहू, विजयलक्ष्मी साहू,डेविड साहू,नोमीन साहू,लुकेश्वर साहू,झमिता साहू उपस्थित थे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904