दीपावली मिलन समारोह में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान। जमीनी कार्यकर्ताओं के बदौलत बनी है सरकार संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद

गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही द्वारा साहू सदन गुंडरदेही में दीपावली मिलन एवं ब्लाक स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित की गई,जिसमें छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही के लोकप्रिय विधायक माननीय कुंवरसिंह निषाद के मुख्य आतिथ्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी बालोद की अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर के अध्यक्षता में समस्त ज़ोन अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं प्रत्येक बूथ से एक वरिष्ठ कार्यकर्ता,सेवादल के पदाधिकारियों का शाल,श्रीफल एवं गमछा पहनाकर सम्मान किया गया।
ग्राम लिमोरा की सरपंच श्रीमती सरोज साहू द्वारा कार्यक्रम में कांग्रेस प्रवेश किया गया

इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेश साहू, पूर्व ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष,संजय साहू,डॉ नारायण अनिता साहू,रामस्वरुप साहू,नुरूल्ला खान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष,के के राजू चंद्राकर,भोजराज साहू,सलीम खान,,रिज़वान तिगाला,सेक्टर प्रभारी ,डॉ मानसिंह सार्वा,सहित भारी संख्या में कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही एवं क्षेत्रीय विधायक के अभिनव पहल का सभी ने सराहना किया।



CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904