Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

लाल भूपेन्द्र सिंह टेकाम ने किया प्रगति विद्यालय में ध्वजारोहण

प्रगति विद्यालय में 74 वां गणतंत्र दिवस समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया
संस्था अध्यक्ष श्री लाल भूपेन्द्र सिंह टेकाम जी ने अपने करकमलों से ध्वजारोहण किया
महात्मा गांधी एवं भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष श्री टेकाम सहित संस्था उपाध्यक्ष श्री हस्तीमल सांखला ,संस्था सचिव श्री फूलचंद डोसी, प्राचार्य राजकुमार देवांगन , अधिवक्ता अनिल चोपड़ा,ललित सिंह गौर भूतपूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शीतल पारख , भावेश सांखला सहित विद्यालयीन स्टाफ एवं पालकगण उपस्थित थे
ध्वजारोहण पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा श्री अनिल यादव के मार्गदर्शन में मार्च पास्ट की सलामी ली गई
इसके पश्चात देशभक्ति एवं संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए


इस दौरान सुश्री कीर्तिवाला टांक, प्रधानाचार्य , श्रीमति एम दिल्लीवार प्रधानाचार्य , श्री राधेश्याम गंजीर, श्री बी एस यादव, श्री उमेंद सिन्हा, सुश्री कविता राजपूत, सुश्री उषाकिरण छेदाम सहित पूरे स्टाफ उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन क्रमशः सत्यम गौर एवं तनुज साहू ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *