
बालोद 31 जनवरी 2023
विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा,नगर पालिका अध्यक्ष श्री विकास चोपडा जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री मिथलेश निरोटी एवं कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा सहित अन्य जनप्रातिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने आज गंगा मैया मंदिर प्रांगण झलमला बालोद में आयोजित जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में उपस्थित होकर रामकथा का रसास्वादन किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भगवान श्री रामचंद्र का पूजा अर्चना भी किया। इस अवसर पर प्रतियोगिता में उपस्थित जिले के सभी विकासखण्डो के रामायण मंडलियों ने अपने उत्कृष्ट गायन, वादन एवं मानस की तात्विक एवं सम -सामयिक विवेचना से श्रोतााओें को भाव -विभोर कर दिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर राममय हो गया था। कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डां. रेणुका श्रीवास्तव ,जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ,सहायक परियोजना अधिकारी राजीव गांधाी शिक्षा मिशन सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं रसज्ञ श्रोतागण उपस्थित थे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904