Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं
बुजुर्ग महिला श्रीमती सुधबती को आवास दिलाने हेतु त्वरित कार्रवाई करने के दिए निर्देश



बालोद 31 जनवरी 2023
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचे लोगो से मुलाकात कर उनके मांगो एवं समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जनदर्शन पहुंचे प्रत्येक लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं को सुना।उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारी को तलब कर आम लोगों के समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा तोमर एवं संयुक्त कलेक्टर गायकवाड़ भी उपस्थित थे।
जनदर्शन में आज गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम जुनवानी के बुजुर्ग श्री सुधबती ने बेसहारा होने के कारण कलेक्टर श्री शर्मा को उन्हें शीघ्र आवास प्रदान करने की मांग की। कलेक्टर श्री शर्मा ने बुजुर्ग महिला श्रीमती सुधबती की मांगों और समस्यओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने मौके पर उपस्थित एसडीएम गुण्डरदेही श्रीमती रश्मि वर्मा को बुजुर्ग श्रीमती सुधबती को आवास योजना का लाभ दिलाने हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में गुरूर विकासखण्ड के ग्राम धनेली के पूर्णिमा बाई ने कलेक्टर को बताया कि 30 जनवरी को ग्राम धनेेली में स्थित उनके मकान को असामाजिक तत्वांे के द्वारा जला दिया गया है। जिसके कारण वर्तमान में उसे और उसके परिवार के सामने रहने -बसने की समस्या उत्पन्न हो गई हैं। उन्होंने कहा कि मेरी आर्थिक स्थिति अत्यंत खराब है। जिसे देखते हुए इसे शीध्र ही आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाए। कलेक्टर श्री शर्मा ने श्रीमती पूर्णिमा बाई को उनके समस्याआंे के निराकरण हेतु शीध्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होनें श्रीमती पूर्णिमा बाई के साथ जनदर्शन में पहुंचे उनके दो छोटे बच्चे युगल एवं कु. ललीता को पाठ्य पुस्तक भी प्रदान किया। ग्राम बगईकोन्हा के ग्रामीणो ने प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कमरे के निर्माण करने की मांग की। कलेक्टर ने ग्रामीणो को बताया कि जर्जर शाला भवनों के मरम्मत हेतु राशि प्राप्त हो गई है । जिसमे प्राथमिक शाला बगईकोन्हा का नाम भी शामिल है। कलेक्टर ने कहा कि शीध्र ही प्राथमिक शाला बगईकोन्हा सहित जिले के सभी जर्जर शाला भवनांे का मरम्मत कराया जायेगा। जनदर्शन में आज ग्राम बधमरा के दिव्यांग दंपतियों ने सामाजिक पेंशन दिलाने की मांग की। जनदर्शन मंे आज बड़ी सख्या में लोग अपनी मांगो और समस्याओ के निराकरण हेतु कलेक्टर से मुलाकात करने पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *