
डौंडीलोहारा / कांग्रेसजनों ने गुरुवार को ग्राम देवरीबंगला, मारीबंगला, पसौद व परसुली में हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा कर ग्रामीणों को भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया। इसके पूर्व ग्राम कुआंगांव में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को प्रदेश सरकार की योजनाओं के संबंध में चर्चा की।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरीबंगला के नेतृत्व में निकली हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा का ग्रामीण क्षेत्र में उत्साह से स्वागत किया जा रहा है। पदयात्रा में शामिल जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, दुर्गा ठाकुर, जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष केजूराम सोनबोईर व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार ने पदयात्रा के दौरान ग्रामीणों को बताया कि प्रदेश सरकार ने किसानों का कर्जा माफ, एक लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना सहित अन्य किसान ग्राम विकास कार्यों की चर्चा कर सरकार के चार साल की उपलब्धियों को बताया। पदयात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी की संयुक्त सचिव सुमन सोनबोईर, ढालसिंह ठाकुर, ललित हिरवानी, ठामन साहू, इंदरमन देशमुख, युगल किशोर साहू, एनकुमार साहू, विजय तारम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904