
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा ने बजट पर दी प्रतिक्रिया, मोदी जी का आभार माना*
रायपुर l केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2023-24 के लिये संसद मे बजट पेश किया। उन्होंने देश वासियों को बधाई दी कि कोविड से उबरने के बाद भारत सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनने मे कामयाब हो सका। बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा ने कहा कि भारत का GDP ग्रोथ हो या राजकोषीय घाटा सभी कुछ बजट के अनुमान के अनुरूप रहा। देश मे प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। देश स्टार्ट अप्स के माध्यम से गुणात्मक रूप से प्रगति कर रहा है। वित्त मंत्री द्वारापेश किये गये बजट मे सभी वर्गों का पुरा पुरा ख्याल रखा गया है। किसानों के 20 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार हेतु 10 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है। रेलवे के लिये पहली बार 2.40 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है। ट्रांसपोर्ट इंफ्रा स्ट्रक्चर के लिए 75000 करोड़ का प्रावधान किया गया है। शहरी विकास के सालाना 10000 करोड़ का प्रावधान किया गया है। 35000 करोड़ ऊर्जा संचार हेतु बजट मे दिया गया। श्री वर्मा ने इस बजट पर केंद्र सरकारके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बजट मे प्रधानमंत्री आवास योजना के लिये बजट में 66% की वृद्धि करते हुए 79000 करोड़ का प्रावधान किया गया। 157 नये मेडिकल कॉलेज मे से सभी मे नये नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की घोषणा की गयी। एकलव्य आवासीय विद्यालयों के लिये 39000 नये शिक्षकों की नियुक्ति हेतु इस बजट मे घोषणा की गयी। श्री वर्मा ने बताया कि 2200 करोड़ रुपयों का प्रावधान हाई वैल्यू उद्यानिकी के लिए की गयी। महिला सम्मान बचत योजना शुरू किये जाने की घोषणा की गयी जिसमे 2 लाख तक की बचत पर 7.5% ब्याज मिलेगा। राज्यों को ब्याज मुक्त ऋण योजना की अवधि एक साल और बढ़ाई गयी। टैक्स मे राहत की बात करते हुए वर्मा ने कहा कि बजट में मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देते हुए आय कर मे छुट की सीमा 3 लाख की गयी। साथ ही इस बजट की घोषणा के अनुसार वर्ष 2023-24 मे 7 लाख के अंदर तक की संपूर्ण आय पर कोई कर नही लगेगा। कर्मचारियों के लिए अनिवार्य कटौती को 50000 रू तक और बढ़ाया गया। अनेक प्रकार के आर्थिक सुधार की नयी योजनाओं की भी घोषणा की गयी। नेग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने, घरेलू उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए बहुत से प्रावधान किये गये। कौशल विकास योजना, मनरेगा, पी एम विकास, मिलेट अनाज को प्रोत्साहन सहित बहुत सी योजनाएं इस बजट मे शामिल की गयी। यह बजट केवल चुनावी बजट न होकर देश को आगे ले जाने वाला बजट है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904