
प्रेस विज्ञप्ति – 14वीं राष्ट्रीय पेसापल्लो (फिनिश बेसबॉल) चैंपियनशिप व फेडरेशन कप, बिलासपुर हिमाचल प्रदेश में 2 से 6 फरवरी के मध्य आयोजित है जिनमें भाग लेने छत्तीसगढ़ की टीम अपने 20 सदस्यी दल के साथ रवाना हुई। जिनमें सीनियर बालक में कीर्तन, नवीन रोशन, नितेश, गुलशन ठाकुर, बालिका वर्ग में – सपना चंद्राकर, इंदु, राखी, रमा, राधा, तृप्ति, शालिनी, करीना दखने, डुपिशा साहू ये खिलाडियों के चयन किया गया है। जहां वह प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। दल प्रबंधक रीना बोरकर, कोच – जनक साहू के नेतृत्व में वहां दल अपने खेल का प्रदर्शन करेगी। उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ पेसापल्लो संघ के महासचिव मारूति नंदन मरकाम व नेशनल टेक्निकल बोर्ड रेफरी आशीष जायसवाल ने सभी खिलाड़ियों व कोच मैनेजर को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904