
डौंडी :- नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ नेचुरोपैथी (NIN), आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आईएनओ सूर्या फाउंडेशन द्वारा प्राकृतिक चिकित्सा दिवस 2022 के उपलक्ष्य में पूरे भारत में प्राकृतिक चिकित्सा : आरोग्य एवं परामर्श शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला दुर्ग हाउसिंग बोर्ड भिलाई में प्राकृतिक चिकित्सा आरोग्य एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया जिसमें आईएनओ सूर्या फाउंडेशन की कैंप आयोजक आदित्य टंडन जी ने एन आई एन पुणे सूर्या फाउंडेशन एवं आई एन ओ के बारे में बताया प्राकृतिक चिकित्सा कोई चिकित्सा पद्धति नहीं यह एक जीवन जीने की कला है राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना था कि प्राकृतिक चिकित्सा गांव-गांव घर-घर फैले और इसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे साथ ही प्राकृतिक चिकित्सा पर लोगों को स्वास्थ्य जागरूकता हेतु महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया जिसमें डॉ. प्रमोद नामदेव ने लगभग तीन दिवसीय शिविर में 210 मरीजों को परामर्श कर चिकित्सा प्रदान किया जिसमें आई नो के स्टेट कन्वेयर मनोज ठाकरे नीतीश यादव पार्षद थनेंद्र साहू योगाचार्य आशीष गौराहा
रामेश्वर साहू ऐंकिना अपर्णा नरेंद्र साहू लक्ष्मी हिरवानी रंजना तिवारी आरती द्विवेदी शंभू कुशवाहा शिव पिल्ले आदि बड़ी संख्या में योग प्राकृतिक चिकित्सा प्रेमी उपस्थित रहे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904