Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में 24 फरवरी को आयोजित की जाएगी ’समाधान तुंहर दुआर’ शिविर



बालोद 23 फरवरी 2023
बालोद जिले में आयोजित की जा रही ’समाधान तुंहर दुआर’ शिविर के अंतर्गत दिन शुक्रवार 24 फरवरी 2023 को विभिन्न ग्राम पंचायतों में ’समाधान तुंहर दुआर’ शिविर का आयोजन किया जाएगा। अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा तोमर ने बताया कि शुक्रवार 24 फरवरी को बालोद विकासखण्ड के ग्राम पंचायत देवीनवागांव, भोईनापार, लाटाबोड़, अर्जुंदा तहसील के ग्राम पंचायत सिब्दी, चंदनबिरही, गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम पंचायत ओटेबंद, कसौंदा, देवरी ख, डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सल्हाईटोला, नलकसा, बम्हनी, गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत अरकार, सांगली, बोहारा ग्राम पंचायतों में ’समाधान तुंहर दुआर’ शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत किल्लेकोड़ा, खोलझर, बगईकोन्हा तथा मार्री बंगला तहसील के गहिरा नवागांव, मनकी स, भरनाभाट ग्राम पंचायतों में ’समाधान तुंहर दुआर’ शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके लिए नोडल एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई हे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *