
सरायपाली नगर में यातायात व पार्किंग व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किए जाने काे लेकर पत्रकार दीपक मखीजा ने महासमुंद पुलिस अधीक्षक से चर्चा की गई, साथ ही यातायात व्यवस्था काे लेकर पत्र साैंपा गया। जिसमें प्रमुख मांग जय स्तंभ चौक के पास भारतीय स्टेट बैंक के सामने मुख्य मार्ग पर यातायात हमेशा बाधित रहता है । साथ ही मुख्य मार्ग में स्कूलों के सामने ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था को लेकर किया गया।दिपक माखिजा ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था के सुधार हेतु ट्रैफिक पुलिस की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इस कारण उन्होंने नगर के जय स्तंभ चैक, अग्रसेन चौंक, बस स्टैण्ड, झिलमिला चौंक व महलपारा ,कन्याशाला भंवरपुर रोड चौक में ट्रैफिक पुलिस व्यवस्था करने की मांग को लेकर पत्र सौंपे हैं
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904