हिंदू धर्म संगठन व हिंदू समाज ने भी राजपरिवार व संचालनकर्ता से पूर्व में लिए निर्णय व विषय पर पुनर्विचार करने का किया था आग्रह
बालोद/गुण्डरदेही:- गुंडरदेही नगर में स्थित मां चंडी मंदिर में लगभग 50 वर्ष पूर्व से कौमी एकता के तहत लगे एक धर्म विशेष के प्रतीक चिन्ह अंकित ध्वज पताका को लेकर कुछ समय पूर्व सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी होने पर खूब हो हल्ला मचा वही इसको हटाने के लिए हिंदू सनातन धर्म से जुड़े लोगो ने भी मंदिर संचालनकर्ता राजपरिवार व मंदिर समिति के समक्ष इस विषय को लाया व चर्चा किया था चंडी मंदिर में लगे इस हरे रंग के ध्वज पताका के सोशल मीडिया में फोटो सामने आने के बाद यह विषय प्रकाश में आया की चंडी मंदिर में माता के सिरके ऊपर एक ध्वज पताका टंगा हुआ है जो कि हिंदू मंदिरों में नही टंगा होता और इस विषय में नगर में दो धर्म समुदाय के आपसी सौहार्द व भाईचारे का प्रतीक इसका कारण बताया जा रहा था। लेकिन समय के साथ बदले माहौल में सनातन धर्म से जुड़े हिंदुओं को इसकी जानकारी मिली तो इस पर देश प्रदेश में तीखी प्रतिक्रिया भी सामने आया व इसको मंदिर से हटाने की मांग तेज हुई।

इस मामले के सामने आने पर जिला प्रशासन ने भी एहतियातन कदम उठाते हुए आननफानन में नगर में शांति समिति की बैठक बुलाया व इस विषय को तुल न देने भ्रामक जानकारी व पोस्ट से बचने की सभी को हिदायत दी व आपसी सौहार्द बनाए रखने सभी से अपील की थी जिसमे दोनो पक्षों व पूर्व विधायक व राज परिवार के राजेंद्र राय,मंदिर समिति व दोनो धर्मविशेष के प्रमुखों की बैठक में शांति बनाए रखने की बात हुई थी।
मामला शांत हुआ लेकिन सनातन धर्म से जुडे लोगों ने इस मंदिर में टंगे पताका को हटाने की अपनी मांग अंदरखाने जारी रखा ।
मंदिर समिति की बैठक में हो गया निर्णय – इस मामले में कल एक बैठक कर मंदिर समिति सदस्यों व नगर के बुद्धिजीवियों,राजपरिवार के सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की नगर में दोनो धर्म समाज के बीच आपसी भाईचारा व प्रेम व्यवहार को बनाए रखने वर्षो पूर्व से लगे इस ध्वज को हटाकर दूसरे स्थान पर रखा जाएगा जिस पर सभी की सहमति मिली व 3 मार्च को सभी प्रमुखों की मौजूदगी में इसको मंदिर प्रांगण से हटाया जाएगा इस बैठक में राजेंद्र राय,प्रमोद जैन,अश्वनी यादव,फहीम कुरैशी,सरफुद्दीन खान,हेमंत सोनकर,राजू अग्रवाल,प्रमोद कंवर,मेघाश्याम चंद्राकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
समिति के द्वारा लिए गए इस निर्णय पर सभी ने खुशी जाहिर की व इसको अच्छा कदम बताया
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904