Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छत्तीसगढ़ संकीर्तन महासम्मेलन 18 अप्रेल को सरायपाली में

छत्तीसगढ़ संकीर्तन महासम्मेलन 18 अप्रेल को सरायपाली में

200 महिला-पुरुष संकीर्तन मंडलीयों का महासम्मेलन


सरायपाली श्री श्री राधा माधव आश्रम ग्राम बरडीह में सरायपाली ,बसना ,फुलझर अंचल के महिला एवं पुरुष संकीर्तन मंडलीयों का बैठक अयोजित किया गया | जिसमें अनेक ग्रामों के महिला एवं पुरुष संकीर्तन मंडलियों के साथ युवा समाजसेवी रूपेश कुमार ने भाग लिया |
उपस्थित समस्त संकीर्तन मंडलियों द्वारा सर्वप्रथम श्री श्री राधा माधव आश्रम बरडीह मैं संचालित अखंड हरिनाम संकीर्तन श्री कृष्ण चैतन्य प्रभु नित्यानंद, हरे कृष्ण हरे राम श्री राधे गोविंद, हरि नाम जाप किया गया |
अंचल के संकीर्तन मंडली के निर्णयानुसार आगामी 18 अप्रैल 2023 को छत्तीसगढ़ कीर्तन महासम्मेलन आयोजन के लिए सहमति बनी |
छत्तीसगढ़ कीर्तन महासम्मेलन के नाम से पंजीयन के लिए निर्णय लिया गया | जिसका मुख्य उद्देश्य हरी नाम प्रचार प्रसार होगा |
गौरतलब हो कि विगत माह दिसंबर में महिला संकीर्तन महासम्मेलन का आयोजन किया गया था | जिसमें फुलझर अंचल के 65 महिला संकीर्तन मंडलियों ने हिस्सा लिया था |
ज्ञात हो कि उड़ीसा सरकार द्वारा संकीर्तन मंडलियों के कलाकारों को अनुदान स्वरूप राशि प्रदान किया जाता हैं ,जिसके तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी इसका मांग किया जाएगा |जिसके लिए उपस्थित सभी महिला एवं पुरुष संकीर्तन मंडलियों द्वारा इस पर विचार विमर्श किया गया |
तथा आगामी कीर्तन महासम्मेलन में सरकार से मांग रखी जाएगी जिसके लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया |
बैठक में उपस्थित युवा समाजसेवी रूपेश कुमार द्वारा 18 अप्रैल को होने वाली कार्यक्रम की समस्त खर्च वहन करने की घोषणा की |
सम्मेलन में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ कीर्तन महासम्मेलन के संचालक रविशंकर प्रधान, अध्यक्ष सियाराम गड़तियां, उपाध्यक्ष चंद्रहास प्रधान, सचिव सरला यादव ,सह सचिव सुमन भोई, कोषाध्यक्ष शेषदेव प्रधान, संरक्षक राजेंद्र बेहरा ,कृष्णचंद्र भोई, मंजू मेहर, जयंती बरगे, नीलांबर महाकुर, मधुसूदन मांझी, गौरी साड़ ,सदानंद बरिहा, कार्तिक कुमार भोई, विनय भोई, गिरधारी गड़तीया, जयंती सिदार, तुलाराम प्रधान ,पूनम बेहरा, बालमुकुंद भोई, विमल भोई,
अमूल्य डडसेना, रीना भोई, रामलाल नायक, बीरबल भोई, कल्पना भोई,मिनी भोई, राजा बरीहा, जयंती सिदार, कृष्ण गड़तिया, नरेश भोई, अशोक गड़तीया, माधव प्रधान, धर्मेंद्र भोई, दीपक महापात्र, लिंगराज भोई, नानू बैरागी, युवा समाज सेवी रुपेश कुमार उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *