Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मां बम्लेश्वरी हिंदू जागरण संत पदयात्रा 11मार्च को आएगा बालोद जिला के रानितराई रोड (देवरी),हिंदू समाज भव्य स्वागत की तैयारी में 

संत पदयात्रा में आ रहे संतो के साथ क्षेत्रीय पुजारी,धर्माचार्य,ज्योतिषाचार्य,समाज के प्रमुख संतगुरु व हिंदू सनातन धर्मसेवक भी पदयात्रा में शामिल होंगे

बालोद:- अखिल भारतीय संत समिति एवम विश्व हिंदू परिषद के द्वारा छत्तीसगढ में हिंदू जागरण को लेकर चार दिशाओं से चार पदयात्रा निकाला गया है। जिसमे प्रदेश के चार बड़े संतो की अगुवाई में प्रारंभ किया गया है। 18 फरवरी से प्रारंभ यह संतो की पदयात्रा निर्बाध रूप से प्रदेश के अलग अलग जिलों में चल रहा हे। बालोद जिला में यह यात्रा 11मार्च को राजनांदगांव मुख्य मार्ग से निकल कर डौंडी लोहारा विकासखंड के ग्राम रानीतराई रोड पहुंचेगी जहा पर विश्व हिंदू परिषद,मातृशक्ति एवम बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ साथ हिंदू धर्म समाज के लोग व ग्रामवासी भव्य स्वागत करेंगे। संतो की पदयात्रा 11मार्च को जेवरतला, नाहंदा,सुरसुली होते हुए देवरी पहुंचेगी व रात्रिविश्राम होगा वही 12 मार्च को संत पदयात्रा देवरी से निकलकर पसौद,परसुली, अछोली,कापसी,सोरली,खैरीडीही,संबलपुर होते डौंडी लोहारा पहुंचेगा व रात्रिविश्राम होगा 

बालोद जिला में यह यात्रा 11मार्च से प्रारंभ होगा व 14 मार्च को गुण्डरदेही से दुर्ग के लिए निकल जायेगा जिसमे 12 मार्च को डौंडी लोहारा,13 मार्च को बालोद शहर,14 मार्च को गुण्डरदेही में यह यात्रा होगा l

 छत्तीसगढ में अ.भा.संत समिति द्वारा आयोजित- हिंदू स्वाभिमान जागरण संत पद यात्रा पूरे छत्तीसगढ में चारों दिशाओं से निकली हे। मुख्य यात्रा यह है। (1) उत्तर – माँ महामाया यात्रा (2) पूर्व- माँ चंद्रहासनी यात्रा (3)दक्षिण- माँ दंतेश्वरी यात्रा (4) पश्चिम- माँ बम्लेश्वरी यात्रा के रूप में 700×4= 2800 किलोमीटर + 200 से ज्यादा उपयात्राओं के रूप में एक क्रांतिकारी सर्वसमाज यात्रा निकली हे।अखिल भारतीय संत पद यात्रा सर्व हिंदू समाज के एकीकरण, हिंदू राष्ट्र एवं धर्मांतरण के विरोध हेतु 11 फरवरी से 19 मार्च के बीच पूरे छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में उपयात्राओं के साथ सफलतापूर्वक जारी है।जिसका लक्ष्य हिंदू राष्ट्र का छत्तीसगढ़ से आगाज है। 

जगह जगह संतो का स्वागत हो रहा

विश्व हिंदू परिषद बालोद जिला के अरजुंदा नगर,गुरुर नगर व दल्लीराजहरा शहर, डौंडी नगर संगठन के सभी सदस्य अलग अलग स्थानों में इन पदयात्राओं में शामिल होंगे व संतो का स्वागत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *