
विद्यार्थियों ने हिंदी का पर्चा किया हल
महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लॉक मे वार्षिक परीक्षा को लेकर खण्ड शिक्षा अधिकारी के द्वारा सुव्यवस्थित व्यवस्था किया गया है । वही सरायपाली ब्लाक में बारहवीं और दसवीं वार्षिक परीक्षा को लेकर खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रकाश मांझी ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली गई है । परीक्षा आज से शुरू होकर 31 मार्च तक जारी रहने वाली है। स्कूलों को परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है जहां आज विद्यार्थी हिंदी का पर्चा हल करने पहुंचे। बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए उड़नदस्ता दल भी बनाए गए हैं। जबकि कल दसवीं का पहला पेपर होगा। यहां तक की महासमुंद स्थित समन्वय केंद्र से गोपनीय सामग्री भी पहुंच चुकी है । सरायपाली ब्लॉक मे सबसे बड़ा परीक्षा केंद्र कुटेला स्कूल है , जहाँ दसवी के 264 विद्यार्थी तथा बारहवीं से 340 विद्यार्थी बैठकर परीक्षा देंगे । जबकी सबसे छोटा परीक्षा केंद्र कुसमीसरार को बनाया गया है , जिसमे दसवीं से 20 तथा बारहवीं से 27 विद्यार्थी परीक्षा देंगे । विकासखण्ड से दसवी से कुल 2310 विद्यार्थी और बारहवीं से कुल 2252 विद्यार्थी परीक्षा मे शामिल होंगे । साथ ही सरायपाली के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य जितेन्द्र बुडे़क ने बताया की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा के प्रवेश पत्र मंडल की वेबसाइट पर भी जारी कर दिए हैं जिन परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं हुए हैं ।वह अपना अनुक्रमांक अथवा नाम व पिता का नाम वेबसाइट पर प्रविष्ट कर डाउनलोड कर सकते। हाई स्कूल के 151 विद्यार्थी और हायर सेकेण्डरी के 196 विद्यार्थी वार्षिक परीक्षा देंगे । साथ ही जितेंद्र बुडे़क ने बच्चों के परीक्षा को देखते हुए , तनाव मुक्त परीक्षा उत्कृष्ट परिणाम होता है । इस साल क्योंकि अभी कोरोना संक्रमण की स्थिति ठीक है इसलिए इस बार शत-प्रतिशत पाठ्यक्रम से पढ़ाई होने से पूरे पाठ्यक्रम से प्रश्न आएंगे। वही परीक्षा में नकल की रोकथाम हेतु उड़नदस्ता दल बनाए गए है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904