

डौंडी लोहारा :- आज सुबह लगभग 8 बजे डौंडी लोहारा ब्लाक के ग्राम भेड़ी लोहारा से अपने मालवाहक छोटे वाहन में खेतो में रोपा लगाने ग्राम नाहंदा देवरी जा रहे वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से वाहन में सवार लगभग 30 महिलाओं में से 8लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वही 14 लोगो का प्राथमिक उपचार नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा वही कुछ लोग जो सकुशल बच गए उनको घर भेज दिया गया है।

मामला इस प्रकार है। ग्राम नाहंदा निवासी ललित राजपूत अपने खेतों में रोपा काम के लिए अपने परिचित के माध्यम से ग्राम भेड़ी में एकदीन पूर्व आकर महिला मजदूरों से संपर्क कर काम में आने को कहा जिसके बाद आज सुबह अपनी गाड़ी ग्राम भेड़ी भेजा जिसमे काम करने ग्राम की लगभग 30 महिला जा रही थी जो डौंडी लोहारा राजनांदगांव मुख्य मार्ग में लगे ग्राम संबलपुर नर्सरी के पास अनियंत्रित होकर पलट गया और यह दुर्घटना घटित हो गया दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को 108 वाहन की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया

घटना के बाद गाड़ी चालक फरार : – प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मालवाहक गाड़ी में क्षमता से अधिक महिलाओं को भरकर ले जाने से यह अनियंत्रित होकर पलट गया और हादसे के बाद घटनास्थल से गाड़ी चालक जिसका नाम इंदल बताया जा रहा है। वह फरार हो गया।

8 महिलाओं को मालवाहक वाहन नंबर cg 07 CA 8244 में ले जा रहे 30 महिला मजदूरों की गाड़ी पलटी,8 घायल रिफर वही 15 घायलों का इलाज जारी चोट : – सुबह सुबह हुई इस दुर्घटना में 8 महिलाओं को गंभीर चोट आया हे।जिसमे सर,मुंह,आंख वा हाथ पैर में चोट लगा है। जिनमे पुष्पा पति पुनीत,हेमलता पति रोहित,यशोदा पति स्व.केशवराम,रेवती पति नथवाराम,नंदनी पति भोला, ढालेस्वरी पति रूपसिंग,पूर्णिमा पति छगन,आशाबाई पति दीपक को जिला अस्पताल रिफर किया गया है।खेतो में रोपा लगाने जा रहे ग्राम भेड़ी की इन महिलाओं का काम में आज पहला दिन था जो दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए ।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जिनका इलाज चल रहा उनमें बिमला बाई पटेल 56,गणिका कुम्हार 28,कौशिल्या पांडे 45,सुमन निषाद 22,कु द्रौपदी पटेल 22,उषा बाइ बढाई 39,दया बाई पटेल 50,कुमारी बाई यादव 50,केकती बाई पटेल 42, छगन बाई तारम 35,चंपा बाई पटेल 40, हिलन बाई हल्बा 29,दूजाबाई शामिल है।

पुलिस अधीक्षक बालोद जितेंद्र यादव, एसडीएम मनोज मरकाम ने दुर्घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की और से त्वरित कार्यवाही कर स्थानीय अमला को निर्देशित किया वही डौंडी लोहारा थाना प्रभारी तुलसिंह पट्टावी,नायब तहसीलदार देवरीआशीष देवहारी मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था सम्हाला आज अस्पताल में मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढ़ा,प्रदेश प्रवक्ता भाजपा देवलाल ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी अस्पताल पहुंचकर घायलों से मिले व जानकारी ली डौंडी लोहारा पुलिस विभाग से नीलकंठ भुआर्य,ईश्वर पटेल,वेदप्रकाश भुआर्य ने विभागीय कार्यवाही की वही राजस्व निरीक्षक देवांगन व नगर पटवारी तांडे,गौतम सिन्हा उपस्थित रहे। इस दुर्घटना में पुलिस की आगे की कार्यवाही जारी है।

वाहन दुर्घटना में घायलों का प्राथमिक उपचार नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया है। जिनमे गंभीर रूप से घायल महिलाओं का प्राथमिक उपचार कर उच्च इलाज के लिए राजनांदगांव जिला अस्पताल भेजा गया है। घायलों को सिर,वआंख व चेहरे में व हाथ पैर में ज्यादातर चोट आया है :-
विनोद चौरका ब्लाक मेडिकल ऑफिसर


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904