Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जनपद सदस्य के नेतृत्व में गांधीगिरी, बिना प्रोटोकाल के रेलवे महाप्रबंधक मिले ग्रामीणों से,सुनी सबकी बात

कुसुमकसा : -आज जनपद सदस्य संजय बैंस के नेतृत्व में व्यापारी संघ और ग्रामीणजन रेल्वे के महा प्रबंधक आलोक कुमार से मिलकर अपनी बात रखने व कुसुमकसा से रेल्वे पहुंच मार्ग एवम कुसुम स्टेशन पर रिजर्वेशन काउंटर और पैसेंजर ट्रेन का समय बड़ाने की बात करने पहुंचे थे। आज कुसुमकसा रेल्वे स्टेशन में महाप्रबंधक आलोक कुमार पहुंचे थे लेकिन ग्रामीणों व व्यापारियों को रेलवे के अधिकारियों ने यह कहा की महाप्रबंधक गाड़ी में ही लंच लेंगे बाहर आकर नही मिल सकते आप अपना मांग मुझे बता दो मैं साहब तक पहुंचा दूंगा इस प्रकार का जवाब दिया गया जिस पर संजय बैंस जनपद सदस्य ने कहा की हम साहब से ही मिलना चाहते है इस पर अधिकारी इनकी बाते सुनकर वापस चले गए लेकिन जनपद सदस्य संजय बैंस की गांधी गिरी काम आयी व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रकाश चंद कुचेरियां राम जानकी सेवा सीमित के अधक्ष्य विरेंद्र सिन्हा पूर्व उप सरपंच नितिन जैन दिनेश जैन कमलेश्वर सिन्हा कमलकांत साहू संतोष जैन मनीष जेठवानी डाक्टर नसीम खान देवेश सिन्हा बब्बू जेठवानी कड़ी धूप में पटरी बाहर खड़े हो गए हाथो पर फूल लेकर साहब से मिलकर ही जायेंगे कहकर लोगो को कड़ी धूप पर प्रतीक्षा करते देखकर बिना प्रोटोकाल के बाहर उतरे रेलवे महा प्रबंधक श्री आलोक कुमार ने स्वयं धूम में रुककर जनपद सदस्य संजय बैंस और उपस्थित जन से चर्चा किए चर्चा में रेल्वे पहुंच मार्ग के कार्य शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा किए और बाकी विषय पर अपने अधिकारियों से चर्चा कर उनको भी करने का प्रयास करूंगा ऐसे लोगो को अश्वस्त किए जनपद सदस्य संजय बैंस ने आलोक कुमार का आभार मनाते हुए कहा की बिना प्रोटोकाल के हमलोगो से मिलकर लोगो की बात सुनना हम सब के लिए सौभाग्य की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *