Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

डौंडीलोहारा – होली त्यौहार के मद्देनजर शांति समिति की बैठक संपन्न,हुडदंग की तो होगी कार्यवाही

डौंडी लोहारा: – थाना डोंडी लोहरा में शांति समिति की बैठक रखा गया इस बैठक में तहसीलदार धर्मेश श्रीवास्तव थाना प्रभारी टी एस पट्टावी की प्रमुख उपस्थिति में बैठक संपन्न हुआ 

थाना डौंडीलोहारा में शुक्रवार को होली त्यौहार के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । इस शांति समिति की बैठक में डौंडीलोहारा नगर के जनप्रतिनिधि, व्यापारी, पार्षदगण सहित कई समाजों के प्रमुखजन शामिल हुए, जिसमे होलिका दहन और होली खेलने वाले दिन शब्बे बारात त्यौहार के संबंध में सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा हुई । इस बैठक में मुस्लिम समाज सहित उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने सुझाव रखे, जिसमे प्रमुख रूप से डौंडीलोहारा में अवैध तरीके से शराब बेचने वालों पर कार्यवाही करने,तेजगति से गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने,शराब पीकर हुडदंग करने वालो की धरपकड़ व पुलिस वाहन के माध्यम से नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी पेट्रोलिंग करने की बात कही गई।

थाना प्रभारी टी एस पट्टावी ने कहा कि होली के इस पावन त्यौहार को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जाए, पुलिस विभाग द्वारा जिले से अतिरिक्त बल बलाकर होली पर हर चौंक चौराहे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, तीन सवारी दोपहिया वाहन चालकों, शराब पीकर वाहन चलाने वाले, नशीले पदार्थों का सेवन करने वालों, हुड़दंगीयों, जबरन रंग लगाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी । होली के इस पर्व को पारंपरिक रंगो से ही खेले, पेंट, वार्निश आदि जहरीले और त्वचा को नुकसान वाले रंगों का उपयोग ना करें। थाना में आयोजित इस बैठक में नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती विद्या देवी शर्मा, हस्तीमल सांखला,अनिल चोपड़ा, इक़बाल अरोरा, करामत हुसैन, संदीप जैन बुधराम निषाद, राकेश सांखला,झुमुक कोसमा एवं समस्त पार्षदगण उपस्थित हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *