
छ ग कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ की ज़िला शाखा रायपुर का हुआ चुनाव
राजू दास निर्विरोध हुए ज़िलाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित

आज दिनांक 4/3/2023 को कर्मचारी भवन सप्रे शाला में छ ग कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ की ज़िला शाखा रायपुर की बैठक आयोजित की गई जिसमें ज़िलाध्यक्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के कारण पुनः निर्वाचन किया जाना था । ज़िले के समस्त सदस्यों ने निर्विरोध एवं सर्वसम्मति से ज़िलाध्यक्ष के पद पर राजू दास के नाम सहमति प्रदान की । इसके पूर्व भी तीन वर्षों तक राजू दास ज़िलाध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहे है एवं ज़िलाध्यक्ष रहते हुए ज़िले के कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सार्थक प्रयास किया है एवं कर्मचारी विरोधी गतिविधियों का ज़ोरदार विरोध करते आए हैं । ज़िला शाखा के सदस्यों ने उनके कार्यकाल की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें पुनः अवसर प्रदान किया। छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ से संबद्ध संगठन है अतः निर्वाचन अधिकारी के रूप में छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर तिवारी उपस्थित हुए उन्होंने राजू दास के निर्विरोध निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी साथ ही श्री चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि भविष्य में कृषि अधिकारियों की समस्याओं के निराकरण एवं संघर्ष के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904