

बालोद : – अखिल भारतीय संत समिति छत्तीसगढ़ व विश्व हिंदू परिषद के अगुवाई में प्रदेश में हिंदू जागरण करने व हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर संतो की पदयात्रा निकली हुई है। जो 11 मार्च को बालोद जिला में डौंडी लोहारा ब्लाक में प्रवेश करेगा वही यह यात्रा 13 मार्च को बालोद शहर में आएगा इस यात्रा में संतों के भव्य स्वागत को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का बैठक शिकारीपारा कुर्मी भवन में दिनांक शनिवार को विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष श्री बलराम गुप्ता जी की निर्देश पर रखा गया था इस बैठक में कई विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई दिनांक 13.03.2023 को मां बम्लेश्वरी हिंदू जागरण संत पदयात्रा का भव्य स्वागत करने सहित दिनांक 30.03.2023 तारीख को भव्य हिंदू नव वर्ष रामनवमी शोभा यात्रा के संबंध में चर्चा हुई । जिसमे बालोद आ रहे संत पद यात्रा का व संतो का स्वागत ग्राम जुगेरा में मां बंजारी माता दर्शन से प्रारंभ होगा व मधु चौक में भी संतों का स्वागत होगा वही हलधर नाथ चौक घड़ी चौक, जय स्तंभ चौक ,मनोकामना सिद्ध हनुमान जी का दर्शन गंगासागर शीतला माता दर्शन और संस्कारशाला मैं संतों का विश्राम होगा

सुबह 10:00 बजे से विशेष पूजाअर्चना श्री मनोकामना हनुमान मंदिर जयस्तंभ चौक और शाम 4:00 बजे भव्य शोभायात्रा निकलेगी मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर जय स्तंभ चौक बालोद से ।इस बैठक में विशेष रूप से राज सोनी विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री बालोद,महेंद्र सोनवानी( मोनू) विश्व हिंदू परिषद, विश्व हिंदू परिषद धर्माचार्य संपर्क जिला प्रमुख, विनोद गिरी गोस्वामी सतीश विश्वकर्मा विश्व हिंदू परिषद सह मंत्री, उमेश कुमार सेन बजरंग दल जिला बालोद,रौनक कात्याल जागेश्वर कुमार श्याम नेताम तुषार कुमार सागर सेन, दुर्गेश कमल बजाज विजय ठाकुर मयंक सोनू सेन पीयूष मंत्री आशु कौशिक और लगभग 125 विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता गण शामिल थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904