
गुण्डरदेही : – श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक इकाई गुंडरदेही द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकार सुश्री मोना सेन,लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी, गुंडरदेही नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती रानू हेमंत सोनकर, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद जैन, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता, गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेंद्र राय, वरिष्ठ भाजपा नेता अश्वनी यादव, गुंडरदेही के पूर्व नगर अध्यक्ष के के राजू चंद्राकर,नगर पंचायत अर्जुंदा के नगर अध्यक्ष चंद्रहास देवांगन, जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती भानुमति साहू जिला पंचायत के सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर, श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष विवेक वैष्णव,पत्रकार कल्याण महासंघ के जिला अध्यक्ष बोधन भट्ट, गुंडरदेही नगर के पार्षद शंकर यादव,जितेंद्र जैन, नव प्रदेश के संवाददाता हिमांशु महोबिया प्रमुख रूप से कार्यक्रम में शामिल थे। इस होली मिलन समारोह में नगर के सभी पत्रकार साथी एवं महिला कमांडो सहित नगरवासी मौजूद रहे। प्रदेश की फिल्म कलाकार मोना सेन ने इस आयोजन में होली गीत गाकर इस आयोजन को शानदार बना दिया जिसमे क्षेत्रीय सांसद सहित सभी अतिथि नाचते नजर आए व सभी ने आयोजन का लुत्फ उठाया वही सांसद मोहन मंडावी ने भी होली गीत गाया ।

श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लाक अध्यक्ष परस साहू ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया जो सफल रहा व सभी ने इस आयोजन की तारीफ की इस आयोजन में नगरवासी आसपास क्षेत्र के वरिष्ठ जन बजरंग दल के संयोजक खीलेंद्र साहू, बजरंग दल के संयोजक पुखराज देशमुख, विश्व हिंदू परिषद के सनत साहू, भूषण साहू, गुंडरदेही विधानसभा के महिला कमांडो भारी संख्या में प्रबुद्ध वरिष्ठ नागरिक गण उपस्थित हुए

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904