
डौंडी लोहारा : – शासन द्वारा 25/02/2023से 31/05/2023 तक लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगाने से पूरे बालोद जिला के साउंड प्रभारियों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है, डौंडी लोहारा ब्लॉक में लगभग 543 साउंड प्रभारी हैं जो की साउंड के व्यवसाय से ही अपने जीवकोपार्जन व परिवार का भरण पोषण करते हैं प्रतिबंध के चलते साउंड प्रभारियों की स्थिति चिंताजनक हो गई है । प्रतिबंध हटाकर साउंड संचालन की अनुमत हेतु ब्लॉक साउंड टेंट, लाईट, DJ, धुमाल संघ डौंडी लोहारा के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। संघ के अध्यक्ष राजीव देशमुख, पूर्व अध्यक्ष संजीव वैष्णव, उपाध्यक्ष देवकुमार साहू, सचिव राजकुमार सिन्हा, मीडिया प्रभारी देवेंद्र साहू, संरक्षक दारासिंग भौसार्य, ग्रामीण अध्यक्ष उत्तरा घरेंद्र, ग्रामीण उपाध्यक्ष नंदकिशोर सिन्हा एवं संघ के लगभग 336 सदस्य उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904