Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बालोद -बालोद पुलिस की आनलाईन चाकू खरीदी पर कार्यवाही के बीच,जवाहर चौक में ठेले में फिर एक तलवार बरामद

जवाहर चौक बालोद में ठेले के ऊपर मिला 2 फुट लंबा तलवार, साइबर सेल ने किया किया जब्त

शहर के ठेले में छुपा कर रखे गए तलवार की बरामदी व होली त्योहार को देखते हुए पुलिस के लिए ऐसे मामले परेशान करने वाले है।

बालोद :- बालोद के जवाहर चौक में संचालित एक समोसा कचोरी सेंटर के ठेले के ऊपर अज्ञात व्यक्ति द्वारा करीब 2 फुट लंबा तलवार छुपा कर रखा गया था। जिसकी जानकारी मिलने के बाद आसपास सनसनी फैल गई। प्रमोद पंपालिया की सूचना पर बजरंग दल से उमेश कुमार सेन और साइबर सेल से 2 जवान पहुंचे। साइबर सेल ने तलवार की जब्ती बनाई। साइबर सेल प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी ने कहा कि तलवार किसके द्वारा छुपाई गई थी, कब से यहां रखी थी, इसकी जानकारी नहीं मिली है। शांति व्यवस्था की दृष्टि से जानकारी प्राप्त होते ही तलवार जब्त कर लिया गया है। इधर सोमवार को ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद द्वारा शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने, हर वार्डों में बल तैनाती की मांग की थी। तो वहीं अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन को ज्ञापन देकर सचेत किया गया था। जवाहर चौक में इस तरह तलवार मिलने से पुलिस भी मामले की छानबीन कर रही है। आज ही पुलिस ने लगभग 50 चाकू और दो तलवार भी बरामद किए थे जो कि ऑनलाइन तरीके से विभिन्न लोगों द्वारा मंगवाए गए थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *