

डौंडी लोहारा : – बालोद जिला में चार दिनों से चल रहे संत पदयात्रा में जिस तरह से क्षेत्र के हिंदू समाज ने आगे आकर संतो का स्वागत किया वा विश्व हिंदू परिषद की अगुवाई में चल रहे इस संत पद यात्रा में बालोद जिला के डौंडीलोहारा विकासखंड के गांव गांव में जो हिंदू समाज की महिलाओं वा ग्रामीणों का हुजूम देखा गया वो इस यात्रा को ऐतिहासिक बना गया सबसे बड़ी बात यह रहा की संतो की यह यात्रा मुख्य मार्गो से होकर निकला बावजूद सड़क मार्गो के हर ग्राम में लोगो ने संतो का भव्य स्वागत किया सीमा ग्राम रानितराई रोड, जेवरतला रोड, देवरी,कापसी,अछोली, सोरली,संबलपुर में ग्रामीणों ने इस यात्रा के लिए सड़क मार्गो के किनारे टेंट लगवाए वही भरी धूप में खड़े होकर संतो का इंतजार किया वा संतो का स्वागत किया


उदेश्यों में सफल रहा यात्रा : – डौंडीलोहारा नगर में प्रवेश के बाद हिंदू संगठनों वा सर्व समाज के लोगो ने जिस गर्मजोशी से फूलो की वर्षा कर स्वागत किया वही नगर भ्रमण पर वार्डो में आदिवासी समाज की महिलाओ ने आरती उतार कर फूलो की माला पहनाया वा संतो के साथ नगर में पदयात्रा की वो यादगार बन गया वही पूज्य संत रविदास जी, घांसीदास जी के अनुयायियों ने अपने मोहल्ले से गुजर रहे संतो का पैर पूजन कर सामाजिक बंधुओ के साथ एकत्र होकर स्वागत किया उससे संत भी अभिभूत नजर आए वा कहा की हमारा जो उद्देश्य है। समरस समाज की स्थापना का वो आज यहां दिख रहा है। सभी पंथ वा जातिवर्ग के लोग मिलकर हिंदू धर्म को मजबूत कर रहे हे।


मालीघोरी ग्राम हो गया कल भगवामय मुख्यमार्ग में लग रहा जय श्री राम के जयकारे : – कल डौंडी लोहारा नगर से सुबह निकलकर बालोद शहर के लिए चल रहे यात्रा का मालीघोरी ग्राम में जिस उत्साह के साथ हजारों की संख्या में महिला पुरषों ने संतो का स्वागत किया उससे आसपास का माहौल इस यात्रा के कारण भगवामय नजर आ रहा था यात्रा मार्ग में मुख्य आयोजन में आसपास के दर्जन भर ग्राम के हिंदू धर्म समाज के लोग इकट्ठे हुए वा स्वागत सत्कार किया उसकी सर्वत्र चर्चा बना हुआ हे। बटेरा, चिल्हाटीकला, कोरगुड़ा,खपरी, कोबा,बनगांव,खैरा,रेंगनी,भरदा, पार्री देवरी,खरथुली, कुम्हालोरी से आए हुए ग्रामवासियों ने इस संत यात्रा का जोरदार स्वागत किया वही ऐतिहासिक कुकुरदेव मंदिर में संतो ने पूजा की वा ग्रामीणों को रामचरितमानस , भगवतगीता,हनुमान चालीसा ग्रंथ का वितरण किया।




CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904