Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

महिला की गला दबाकर कर दी गई हत्या,दिनदहाड़े हुई हत्या से गांव में सनसनी,पुलिस के हाथ लगे कुछ सुराग,संदेही युवक की तलाश जारी 

 डौंडी लोहारा – बालोद जिले के डौंडीलोहारा ब्लाक के ग्राम कोटेरा में एक महिला नेहा सिन्हा पति डोमेंद्र सिन्हा उम्र 25 वर्ष की गला दबाकर हत्या कर दिया गया है। महिला दो बच्चों की मां थी। अज्ञात व्यक्ति ने उनकी घर पर ही महिला की हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक मृतका नेहा सिन्हा का पति ट्रक चालक है। वा घटना के दिन वो ट्रक लेकर रायपुर गया था वा वापस अरजुंदा पहुंचा था घटना का समय बुधवार दोपहर 12:00 बजे का बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार घटना से कुछ देर पहले मृतका ने अपने पति को फोन करके बताया था कि उनके साथ ट्रक में जो कंडक्टर काम करता है वह शराब पीकर घर आया है और परेशान कर रहा है। जिस पर उसका पति नाराज हुआ और मैं जल्दी घर आता हूं कह कर काम छोड़ कर निकला था। जब पति अरजुंद  से घर पहुंचा तब तक पत्नी की हत्या हो चुकी थी। और अज्ञात संदेही युवक मौके से फरार था तो वही पत्नी असहज हालत में पड़ी हुई थी । घटना की सूचना के बाद डौंडीलोहारा पुलिस सहित स्पेशल टीम जांच में जुटी थी वही बालोद जिले से डॉग स्क्वायड वा फारेंसिक टीम  भिलाई से घटना स्थल पर पहुंचा था वा मौके पर गहन जांच पड़ताल किया गया । पुलिस के अनुसार डॉग स्क्वायड की टीम जब जांच कर रही थी तो डॉग संदेही आरोपी युवक के घर तक पहुंचा था जिससे इस घटना वा वारदात की पूरी सुई उसी संदेही युवक की तरफ घूम रहा है। 

डौंडी लोहारा पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची जिसमे थाना प्रभारी टी एस पट्टावी,डीएसपी मुख्यालय नवनीत कौर,साइबर सेल प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी एएसआई नीलकंठ भूआर्य, अनित राम यादव इस मामले की जांच पड़ताल में जुटे रहे । पुलिस ने मार्ग कायम कर जांच पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। देर शाम होने के कारण पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट नही मिल पाया है।मृतका नेहा सिन्हा के 2 बच्चे है। जिनमे एक लड़का ओर एक लडकी थी जिस समय यह घटना हुई उस समय छोटी लडकी साथ थी वही लड़का आंगनबाड़ी गया हुआ था ।

मृतका

पति डोमेंद्र सिन्हा गिधाली माइंस की ट्रक चलाता था और आयरन ओर भरकर रायपुर गया था वा वापस आ रहा था तभी पत्नी का फोन आया वा इस बात की जानकारी उसने दी,जब तक पति डोमेंद्र घर आया पत्नी की हत्या हो चुकी थी वही सामने का दरवाजा खुला था वही अंदर पत्नी की लाश पड़ी हुई थी। वा हाथो की चूड़ियां आसपास टूट कर बिखरी थी

टी एस पट्टावी थाना प्रभारी डौंडीलोहारा :-ने बताया कि संदेही आरोपी कि तलाश किया जा रहा है। इसके लिए पुलिस टीम राजनांदगांव जिला की तरफ भी रवाना किया गया है। वही स्थानीय पुलिस की टीम आसपास के गांवो में भी जाकर पता करने में जुटी हुई हैं। हत्या का कारण फिलहाल अस्पष्ट है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *