Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कोटेरा हत्याकांड में 24 घंटे बाद भी संदेही आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर,दुर्ग राजनांदगांव,बालोद जिला में पुलिस टीम तलाश कर रही

डौंडी लोहारा: – दिनदहाड़े घर में घुसकर एक महिला की गले दबाकर हत्या करने की वारदात के बाद बालोद जिला पुलिस,साइबर सेल,डौंडी लोहारा पुलिस टीम ने जिस तेजी से मामले की जांच पड़ताल की व हत्या के कारणों की खोजबीन में लगे रहे है। वही हत्या के पूर्व संदेही युवक की बातचीत मृतक महिला के पति से होने व इस बात के खुलासे के बाद यह कयास लग रहे थे की पुलिस जिस संदेही युवक का नाम सामने आ रहा है। उसे जल्द से जल्द पकड़ लेगी लेकिन हत्या के 24 घंटे बीतने के बाद भी  आरोपी पुलिस के हाथ नही आया है। व पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार करने लगातार प्रयास कर रही है। 

वारदात के दिन नही हो पाया था पोस्टमार्टम -महिला की मौत कल जानकारी अनुसार 12 बजे के करीब होना बताया जा रहा था वारदात के बाद पुलिस की कार्यवाही तेजी से आगे बड़ा लेकिन कार्यवाही करते शाम हो गया इसलिए देर शाम होने के कारण मृतका का पोस्टमार्टम नही हो पाया था जो आज किया गया।वारदात के बाद गांव में लोग हत्या के कारणों को लेकर अपने अपने तरीके से कयास लगा रहे थे। लेकिन पुलिस के द्वारा हत्या के कारणों पर कोई भी बयान प्रारंभिक स्तर पर नही दिया गया था उनका कहना था की गला दबाकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ बाते सामने आ सकता है। 

आज पोस्टमार्टम करने के बाद यह जानकारी मिला की गला दबाने से मृतक महिला की स्वांस नली फटने से मौत हुई है। लेकिन मृतका के साथ अन्य विषयों का खुलासा फॉरेंसिक लैब की जांच रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा इस मामले में आगे जांच हेतु रायपुर लेब भेजा गया है। 

यह भी मौत का कारण हो सकता है: – वारदात में जिस तरह से हत्या पूर्व मृतक महिला ने अपने पति से मोबाइल में बातचीत की वा पति डोमेंद्र के बताए अनुसार संदेही आरोपी युवक घर में आया था व नशे की हालत में उल जुलूल हरकते कर मृतका को परेशान कर रहा था।जिस पर महिला ने पति को वारदात पूर्व इसकी जानकारी दी थी। जिस पर मामले के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे की मृतका से जोर जबरदस्ती करने में असमर्थ होने व महिला के द्वारा प्रतिरोध करने पर संदेही युवक ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी होगी, बहरहाल जांच जारी है। वारदात के सही कारण आरोपी के गिरफ्तारी के बाद ही सामने आएगा।

दुर्ग,राजनांदगांव,बालोद जिला में पुलिस टीम आरोपी को ढूंढने में लगी : – नई दुनिया संवाददाता से बातचीत में थाना प्रभारी टी एस पट्टावी ने बताया की संदेही आरोपी हत्या के बाद कुछ पैसे मृतका के घर से लेकर गया है। वही आरोपी का मोबाइल बन्द है। जिस कारण लोकेशन में परेशानी हो रहा है। संदेही आरोपी को पुलिस जल्द से जल्द पकड़ लेगी।

CG24 aajtak news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *