Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कमलेश निर्मलकर बने बालोद जिला के जिलाध्यक्ष

नवनियुक्त कमलेश ने जोगी निवास पहुंचकर लिया अमित जोगी का आशीर्वाद

जोगी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर पार्टी को करूंगा मजबूत-कमलेश निर्मलकर

रायपुर छ.ग. 17 मार्च 2023। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती डाॅ. रेणु जोगी जी एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी जी के र्निदेशानुसार स्वास्थ्य के क्षेत्र में लंबे समय से गरीब ग्रामीणों की सेवा करने वाले श्री हाॅस्पिटल अर्जुदा जिला-बालोद के संचालक श्री कमलेश कुमार निर्मलकर को बालोद जिला का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया । इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कमलेश निर्मलकर सिविल लाईन स्थित जोगी निवास में पहुंचकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी से मुलाकात किया तथा आर्शीवाद लिया। कमलेश निर्मलकर ने कहा जोगी पार्टी एक राजनितिक दल ही नहीं बल्कि एक विचारधारा है जिसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ में स्वराज लाना है दोनों राष्ट्रीय दल के अपेक्षा छत्तीसगढ़ प्रथम के सिद्धांत में यदि कोई दल काम कर रही है तो वह छत्तीसगढ़ की एक मात्र मान्यता प्राप्त क्षेत्रिय राजनितिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *