google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

किसान के खाते से कैशियर ने की जादूगरी,किसान के खाते से o1 लाख गायब 22 दिनों बाद खाते में जमा,जिला सहकारी केंद्रीय बैंक डौंडी का मामला

ओम गोलछा की खबर डौंडी

डौंडी : – डौंडी नगर स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में इन दिनों किसानों के खाते से बिना किसान के निकासी किए एक लाख रुपए निकाले जाने वा उसके बाद दूसरे दिन वापस जमा करने का मामला सामने आ रहा हे। जानकारी अनुसार ग्राम अड़ेझर निवासी किसान धना राम के खाते में कुल रकम दो लाख सत्ताइस हजार रुपया जमा था जिसमे से धना राम ने 02 फरवरी को अपने निजी कार्यों के लिए बैंक से एक लाख रुपए निकाले बावजूद खाते में शेष राशि एक लाख सत्ताइस हजार होने थे लेकिन आश्चर्य की बात तो यह है की जब किसान 22 फरवरी को दुबारा बैंक में पैसे निकालने गया तो उसे बताया गया की उसके खाते में मात्र सत्ताइस हजार रुपए शेष हे। पासबुक एंट्री कराया तो उसमे मात्र सत्ताइस हजार रुपए ही शेष बताया गया वही इस बात का खुलासा भी हुआ की  03 तारीख को बिना खातेदार की जानकारी के खाते से एक लाख रूपया निकाल लिया गया और किसान के द्वारा 22 दिन बाद पता करने पर उतनी ही राशि खाते में जमा कर दिया गया जिसका उल्लेख पासबुक में किया गया है। 

किसान कैशियर से बात करते हुए

अब प्रश्न यह उठ रहा था की किसान के खाते से इतनी बड़ी रकम की निकासी बिना किसान के किसने की ?  और किसने उक्त राशि को दूसरे दिन वापस खाते में जमा कर दिया ? लेकिन असल मामला यह था

कैशियर ओमप्रकाश कोटपरिया

जिला सहकारी बैंक में इस तरह के मामले के सामने आने पर खाताधारक किसान धना राम दरो ने जब इस संबंध में जानकारी ली तो बैंक में पदस्थ कैशियर ओमप्रकाश कोटपरिया ने इस बात को स्वीकार करते हुए बताया की यह निकासी उनके द्वारा किया गया था क्युकी उनके साथी क्लर्क को राशि की आवश्यकता थी और दूसरे दिन राशि को जमा कर दिया गया है। लेकिन यह बैंक प्रबंधन के एक कर्मचारी के द्वारा किया गया नियम विरुद्ध कार्य है। क्योंकि किसान की बिना सहमति वा हस्ताक्षर से उक्त रकम का आहरण कर लिया गया था। इस बात की जानकारी मिलते ही किसान संघ के अध्यक्ष बड़कू लाल ने कहा की यह गंभीर मामला है । किसान के खाते से बड़ी रकम का आहरण करना वो भी बिना जानकारी के यह सही नहीं कर्मचारी कैशियर की भूमिका की जांच करने वा कड़ी कार्यवाही करने की मांग को लेकर बैंक  प्रबंधन से बात करेंगे। 

किसानों के खाते में जमा रकम में ऐसे मामले सामने आने से किसानों के पसीने की कमाई में सेंधमारी करने वा गड़बड़ी की चिंताओं से किसान काफी परेशान दिख रहे है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *