Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बालोद पुलिस ने किया ट्रेक्टर ट्राली चोरी का खुलासा,आरोपियो के कब्जे से 02 ट्रेक्टर एक ट्राली बरामद, जप्त मशरूका किमत 12 लाख रूपये

थाना मंगचुवा थाना गुरूर एवं साइबर सेल टीम की संयुक्त कार्यवाही।

तकनीकी साक्ष्यों व 300 सीसीटीवी फुटेज की रही विशेष भूमिका।

पुलिस अधीक्षक, श्री डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

श्री हरिश राठौर के मार्गदर्शन पर एसडीओपी गुरूर श्री बोनीफास एक्का व नगर पुलिस अधीक्षक श्री कर्ण कुमार उके के पर्यवेक्षण में तथा सायवर सेल प्रभारी निरीक्षक श्री दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में साइबर सेल से विशेष टीम गठित कर चोरी के प्रकरणों में आरोपी की पतासाजी करने निर्देशित किया गया था। प्रकरण कमांक-01. मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13.02.2023 को प्रार्थी कन्हैया लाल साहू पिता दशरथ लाल साहू पता कंकालिन थाना गुरूर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 08/09. 02.2023 के दरम्यानी रात कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसके ड्राईवर मनोज उइके के घर के सामने खड़ी पावर ट्रैक ट्रेक्टर क्रमांक 20244&5$ 6550 को चोरी कर ले गया था। जिस पर थाना गुरूर में अपराध कमाक 56/2023, धारा -379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण कमांक-02. मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 04.03.2023 को प्रार्थी दिनेश कुमार कोलियारे पिता बिहउ राम कोलियारे थाना मंगचुवा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03/04.03.2023 के दरम्यानी रात प्रार्थी के दुकान के सामने खडे पावर ट्रैक ट्रेक्टर क्रमांक 002वा८ 0758 को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया था। जिस पर थाना मंगचुवा में अपराध कंमाक 08/2023, धारा -379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद के द्वारा अज्ञात आरोपी के पतासाजी व गिरफ्तारी हेतु थाना एवं साइवर सेल की विशेष टीम को निर्देशित किया गया था। जिस पर टीम द्वारा घटना के संबंध मे सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर तकनीकी साक्ष्यो व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेहियो की जानकारी प्राप्त किया गया। जिसमें संदेही गौतम सोनकर निवासी पाररास बालोद को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा बताया गया कि दिनांक 08.02.2023 को वह अपने साथी शंकर और मृतक तामेश्वर यादव के साथ मोटर सायकल में ग्राम कंकालिन पहुचकर वहां रोड पर खड़े पावर ट्रैक ट्रेक्टर क्रमांक 062445 6550 को अपने पास रखे मास्टर चाबी से चालू कर वहां चोरी कर ले गया था। जिसे दैहान के जंगल में छिपाकर रख दिया था। कुछ दिन बाद आरोपी गौतम सोनकर ने शंकर यादव व तामेश्वर यादव के माध्यम से ट्रेक्टर को रनचिरई क्षेत्र में अपने परिचित के पास दे दिया था। इसके बाद दिनांक 03.03.2023 को मृतक तामेश्वर के मोटर सायकल से आरोपी गौतम ग्राम मंगचुवा पहुचे वंहा ग्राम खैरकटटा के पास रोड पर खडे पावर ट्रैक ट्रेक्टर क्रमांक 2524९ 0758 को अपने पास रखे मास्टर चाबी से चालू कर चोरी कर ले गया। उक्त प्रकरणों में मेमोरण्डस के आधार पर 02 आरोपियो 1. गौतम सोनकर पिता रामसाय सोनकर उम्र 25 वर्ष पता ग्राम पाररास थाना व जिला बालोद 2. शंकर यादव पिता स्व उत्तम यादव उम्र 20 वर्ष पता पाररास थाना जिला बालोद को गिरफ्तार व चोरी की सम्पत्ति बरामद कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। आरोपी के कब्जे से 02 नग पावर ट्रैक्टर 01 नग ट्राली जप्त मशरूका किमती 12 लाख रूपये बरामद किया गया है। प्रकरण के 01 आरोपी तामेश्वर यादव का कुछ दिन पूर्व मृत्यु हो चुकी है।

उक्त प्रकरण में अज्ञात आरोपी के पतासाजी व गिरफ्तारी हेतू थाना प्रभारी गुरूर निरीक्षक श्री भानुप्रताप साव, थाना प्रभारी मंगधुवा उपनिरीक्षक श्री दिलीप नारायण नाग, सउनि धरम भूआर्य, प्रथान आरक्षक आनंद, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरकाम, रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक आकाश दुबे, आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक योगेश पटेल, आरक्षक पूरन देवांगन, आरक्षक मिथलेश यादव, आरक्षक योगेश गेडाम, आरक्षक आकाश सोनी की सराहनीय भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *