

स्कूल के दाखिल खारिज पंजी का किया लोकार्पण
कार्यक्रम में विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा भी रहे उपस्थित
इस अवसर पर उन्होंने प्राथमिक शाला के पुस्तकालय का भी अवलोकन किया।उन्होंने ग्राम के बुजुर्ग महिलाओं तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले प्रतिभाओं का सम्मान भी किया।

इस अवसर पर मंत्री डॉ टेकाम ने प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला चिटोद में 2,2 अतिरिक्त कमरे का निर्माण तथा प्राथमिक शाला चिटोद में डीजिटल क्लास का शुरुवात करने की घोषणा की।इसके अलावा उन्होंने एमबीबीएस में अध्ययनरत छात्रा कु वर्षा ठाकुर के शिक्षण एवं अन्य शुल्क हेतु 25 हजार रुपये तथा स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम को प्रोत्साहन देने के लिए 25 हजार रुपय की राशि स्वेच्छानुदान मद से प्रदान करने की घोषणा की है।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904