

डोंडी लोहारा/बालोद ‘परमाराध्य’ परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य जी स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी महाराज ‘1008’ आज सुबह 7:30 बजे ग्राम बड़े जुंगेरा से हेलीकॉप्टर में मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिला स्थित परमहंसी झोतेश्वर धाम गंगा आश्रम 9 बजे पहुँचे जहा सन्तो व गुरूकुलम के छात्रों ने दिव्य दर्शन कर अभिनन्दन किया। वहीं शंकराचार्य ब्रह्मलीन सद्गुरु द्विपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती जी के समाधि स्थल पहुँच पूजा अर्चना कर धाम स्थित राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी (भगवती) के मंदिर पहुँच विशेष पूजा अर्चना कर त्रिपुरालय में आयोजित समराधना में शामिल होकर पुनः 12:25 को परमहंसी से हेलीकॉप्टर में छत्तीसगढ़ बालोद जिला के डोंडी लोहारा क्षेत्र के ग्राम बड़े जुंगेरा हेलीपेड 1:40 पर पहुँच सड़क मार्ग से पाठेश्वरधाम आगमन हुआ।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904