Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

चोरी के नगदी रकम व गहनो सहित दो घोर गिरफ्तार

डौंडीलोहारा – मामले का संक्षिण विवरण इस प्रकार है कि दिनाक 09/04/23 को प्रार्थीयां श्रीोमति रनिया मालेकर नियासी वार्ड नंबर 05 डौण्डीलोहरा द्वारा थाना आकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया था जिसमें दिनांक 09/04/23 के दोपहर करीब 01/00 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति उसके घर के पेटी में रखे नगदी रकम 1,20,000 रूपये एवं करीब 60,000 रूपये के गहनो को चोरी कर ले गया हैं प्रात आवेदन पत्र के आधार पर थाना डौण्डीलोहारा में अपराध क्0 55/23 धारा 454,380 भादवि कायम कर घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिये जाने पर श्रीमान्‌ पुलिस अधीक्षक डॉ.जितेन्र कुमार यादव एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के निर्देशन में तथा उप पुलिस अधीक्षक (मरुख्या.) बालोद, सुश्री नवनीत कौर के मार्गदर्शन में थाना डौण्डीलोहारा एवं सायबर सेल बालोद की एक विशेष टीम गठीत कर आरोपी के पता साजी हेतू निर्देश एवं मार्गदर्शन दिया गया था मामले के विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ था कि आरोपी रूपेन्र जगनायक निवासी गुजरा एवं उसका एक अन्य साथी घटना दिनांक समय व स्थान पर संदिग्ध हालत में देखा गया हैं प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी रूपेद्ध जगनायक ग्राम गुजरा के सकुनत पर मुखबीर तैनात किया गया था मुखबीर द्वारा डौण्डीलोहारा पुलिस को संदेही रूपेन्र को ग्राम गुजरा में देखे जाने की सूचना पर थाना डौण्डीलोहारा से पुलिस टीम भेजकर संदिग्थ स्थान की घेराबंदी कर आरोपी रूपेंद्र जगनायक को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा ग्राम गुजरा के ही अपने एक अन्य साथी मोहन गेंदले के साथ घटना को घटित करना स्वीकार करने पर दूसरे आरोपी मोहन गेंदले को भिलाई से हिरासत में लेकर दोनो आरोपियो से चोरी की नगदी रकम 84,000 रूपया, एक नग सोने का कान का टापसस, एक नग सोने का लॉकेट एवं एक जोडी चांदी का पायल बरामद किया गया हैं तथा आरोपियों को गिरफतार कर जेल दाखिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *