
डौंडीलोहारा -आज नगर देवाॅंगन समाज के पदाधिकारियों का शांति पूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न हुआ जिसमें नगर देवांगन समाज के अध्यक्ष पद के लिए श्री राजेन्द्रकुमार देवांगन जी, सचिव श्री देवव्रत देवाॅंगन जी, उपाध्यक्ष श्री भगवंत देवांगन जी, कोषाध्यक्ष श्री सुरेश देवांगन जी, ब्लॉक संरक्षक के रूप में श्री अर्जुन देवांगन जी, श्री लालजी देवांगन जी, श्री बेनीराम देवांगन जी चुने गए।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री राजेंद्र कुमार देवांगन जी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा के समाज कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे और समाज को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। साथ ही सामाजिक संगठन को मजबूत करेंगे। नगर सचिव देवव्रत देवांगन ने कहा समाज द्वारा नियम बनाया जाए और उसका कड़ाई से पालन किया जाय। उपाध्यक्ष भगवंत देवांगन जी और कोषाध्यक्ष सुरेश देवांगन जी ने कहा कि देवांगन समाज पर मां परमेश्वरी का असीम कृपा और आशीर्वाद है जिसके कारण हम नित नए कार्य करते जाते हैं जिससे हमारा समाज सफलता की ओर अग्रसर हो रहा है आज नगर देवांगन समाज चुनाव सम्पन्न कराने में ब्लाक देवांगन समाज के अध्यक्ष श्री बेनीराम देवांगन जी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष श्री नरेन्द्र देवांगन जी, लोहारा मंडल अध्यक्ष श्री धन्जू राम देवांगन जी, सचिव श्री ओमप्रकाश देवांगन जी, पुनेश्वर देवांगन जी, मुकेश देवांगन जी, मनोहर देवांगन जी, खोरबाहरा देवांगन जी, द्वारिका देवांगन जी, नेमसिंह देवांगन जी, धर्मेंद्र देवांगन जी,रेवेन्द्र देवांगन महिला नगर देवांगन समाज से श्रीमती ममता देवांगन, श्रीमती पात्री देवांगन, श्रीमती हर्षा देवांगन, श्रीमती कौशिल्या देवांगन, चन्द्रकांता देवांगन, कांति देवांगन,उत्तरा देवांगन, गिरिजा देवांगन एवं समाज के सदस्यों की उपस्थिति रही।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904