Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

रूपेश कुमार के नेतृत्व में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बना,15 हजार लोगों ने किया हरिनाम संकीर्तन

युवा समाजसेवी रूपेश कुमार के नेतृत्व में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हुआ हरिनाम का जाप
एक साथ 15 हजार लोगों ने किया हरिनाम संकीर्तन –
सरायपाली – शहर में चारों दिशाओं से आज लगभग 250 कीर्तन मंडलियों ने हरि नाम का जाप करते हुए विशाल नगर भ्रमण किया तथा स्थानीय नई मण्डी प्रांगण में एक कार्यक्रम का आयोजन कर लगभग 15 हजार लोगों ने एक साथ हरे राम, हरे राम, राम-राम हरे-हरे, हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण हरे-हरे का जाप कर गोल्डन बुक आॅफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया। इस दौरान गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया प्रमुख मनीष बिश्नोई एवं उनकी टीम के साथ संस्कृति विभाग के अधिकारीगण भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रदेश के सभी कीर्तन मंडलियों को विशेष पहचान दिलाने तथा उन्हें शासन से अनुदान दिलाने के उद्देश्य से सरायपाली में यह वृहद आयोजन किया गया था।
छत्तीसगढ़ संकीर्तन समिति एवं युवा समाजसेवी रूपेश कुमार के नेतृत्व में आज प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पहुँचे महिला व पुरुष संकीर्तन मण्डलियों द्वारा शहर के चारों प्रमुख मार्गों घंटेश्वरी मंदिर से जयस्तंभ चौक, कुटेला चौक से जयस्तंभ चौक, पतेरापाली से जयस्तंभ चौक एवं झिलमिला से जयस्तंभ चौक तक कुल 250 कीर्तन मंडलियों ने सर्वप्रथम चैतन्य महाप्रभु का आव्हान करके कीर्तन का शुभारंभ किया और विशाल नगर भ्रमण करते हुए हरि नाम का जाप किया गया। सभी जय स्तंभ चौक में एकत्र होने के पश्चात नई मंडी प्रांगण की ओर प्रस्थान किये, जहाँ एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। नई मंडी प्रांगण में सभी कीर्तन मंडलियों सहित कुल 15000( पंद्रह हजार) संकीर्तन प्रेमियों ने एक साथ हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे का हरि नाम जाप कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया। नई मण्डी में सर्वप्रथम सशिमं के विद्यार्थियों द्वारा छ.ग. के राज्यगीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में संस्कृति विभाग के उप संचालक जे आर भगत उपस्थित थे, अध्यक्षता नपा अध्यक्ष अमृत पटेल ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सीता अमृत पटेल, अमित मिंज, सरपंच संघ अध्यक्ष विनय पटेल, अंतर्ला सरपंच प्रकाश सोना, कोदोगुड़ा सरपंच अजय ताण्डी, बरडीह सरपंच दुष्कल प्रधान, कलेण्डा सरपंच मिनकेतन पटेल, बी शैलजा, संतलाल बारिक, दीपांजलि बारिक, रोशना, सागर सिंह आदि मंचासीन थे।
मुख्य अतिथि श्री भगत ने अपने उद्बोधन में प्रदेश के सभी कीर्तन मंडलियों के लिए शासन की ओर से जो अनुदान की मांग की गई थी, उसपर संस्कृति विभाग की ओर से उन्होंने सहमति जताई। साथ ही कीर्तन मंडलियों में महिलाओं की वृहद् भागीदारी की भी उन्होंने सराहना की। उन्होंने बताया कि पूर्व में 1500 लोगों के द्वारा एक साथ हरिनाम का रिकार्ड था, जो अब 15000 लोगों के द्वारा किया गया हरि नाम नया रिकार्ड बन गया है।
इस कार्यक्रम के आयोजक रूपेश कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कीर्तन मंडलियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही सभी संकीर्तन प्रेमियों को भी उन्होंने धन्यवाद दिया। उन्होंने कीर्तन समितियों के पंजीयन एवं उनके लिए अनुदान की प्रक्रिया को पूर्ण करवाने तथा हर संभव अन्य सहयोग भी करने का आश्वासन दिया।
दुखनाशन प्रधान ने उपस्थित संकीर्तन प्रेमियों को संबोधित करते हुए युवा समाजसेवी रूपेश कुमार एवं छत्तीसगढ़ संकीर्तन समिति के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ संकीर्तन सम्मेलन का आयोजन कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड जैसे एक नए कीर्तिमान को हासिल किया गया| आगे कहा कि सरकारी विभाग में कार्यरत अपने कर्तव्यों का ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यो की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा , एक साधारण परिवार में जन्मे रूपेश कुमार ने कोरोना वायरस संक्रमण काल के विषम परिस्थिति में सरायपाली बसना के ग्रामों में जाकर गरीब ,असहाय, कमजोर वर्गों ,निशक्त जनों, एवं जरूरतमंदों को आवश्यक राशन सामग्री सहित दैनिक उपयोगी वस्तुओं को घर घर जाकर वितरण किया गया था |
कार्यक्रम को सफल बनाने में छ.ग. कीर्तन समिति से सियाराम गडतिया, रविशंकर प्रधान, चंद्रहास प्रधान, शेषदेव प्रधान, अशोक गड़तिया, सरला यादव, सुमन भोई, सुबलया बरीहा, पमा भोई, तूलिका छत्तर, अलादिनी संडे, विलासिनी साहू,रीता बरिहा,गुलापी भोई, रोहित प्रधान, नरेंद्र प्रधान कसलबा,सुरेश प्रधान दर्राभाटा, मंजू मेहर, जयंती बर्गे, नीलांबर महाकुर ,मधुसूदन मांझी, गौरी सांड ,सदानंद बरिहा, जयंती सिदार, पूर्णिमा विशाल,गीतांजलि दास, सुशीला झाकर, मोहिनी विशाल, रेयांश कुमार, चंद्रकला साहू, श्राइन कुमार, सुकांति भोई,नीतू बारिक, वृंदावती वैष्णव,हेमा सिदार, अनुसुइया बुडेक,तुलाराम प्रधान, पूनम बेहरा, बालमुकुंद भोई, विमल भोई,अमूल्य डनसेना ,कल्पना भोई, मिनी भोई, राजा बरिहा, जयंती सिदार, लिंगराज भोई, गिरधारी गड़तिया, विनय भोई, दुखनाशन प्रधान, हेमंत बारिक, मुकेश साहू, किशन गड़तिया, दीपक महापात्र, जाधव प्रधान, माधव प्रधान, अदीप कुमार, मोहन नंद, अंंजुलुस कुमार, देवानंद यादव, अखिलेश सागर, संतलाल कुमार, कान्हा सराफ, गुलाब कुमार, सारिका कुमार, जयप्रकाश साहू, अरविंद साहू, सुशीम सिंह, प्रहल्लाद कन्हेर, महेन्द्र भोई आदि का विशेष सहयोग रहा। वहीं नगर भ्रमण व कार्यक्रम के दौरान सभी व्यवस्थाओं के लिए नगरपालिका, पुलिस व स्थानीय प्रशासन का भी विशेष सहयोग रहा।
कीर्तन को मिली नई पहचान – बिश्नोई
कार्यक्रम में सभी के द्वारा एक साथ हरिनाम जाप के पश्चात गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के एशिया प्रमुख श्री बिश्नोई ने आयोजन को गोल्डन बुक हेतु प्रमाणित किया। साथ ही उन्होंने इस आयोजन के लिए समाज सेवी रूपेश को साधुवाद देते हुए उनके प्रयास से आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की। साथ ही उन्होंने कहा कि एक कीर्तिमान के रूप में इस आयोजन से कीर्तन को एक नई पहचान मिली है।
कार्यक्रम संचालन अजय प्रधान एवं प्रेमानंद भोई गुरुजी द्वारा किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *