Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

डोंडी लोहारा के ईदगाह मे ईद क़ी नमाज अता किया मुस्लिम समाज के लोगो ने

डोंडी लोहारा ,,,, डौंडीलोहारा के मोमिनो ने ईदगाह में ईद का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया. संजय नगर स्थित ईदगाह में मुख्य नमाज अता की गई जिसमें सभी मुस्लिमो ने अमन चैन की दुआ मांगी. ईदगाह में सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी और ईदगाह के बाहर मेले जैसा नजारा था. ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद क़ी नमाज अदा कर गले लगाकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी.  


भाईचारा और प्रेम को बढ़ाने का संदेश देने वाला त्यौहार
ईद के मौके पर जामा मस्जिद के पेश इमाम हाफ़िज व कारी मोईन अख्तर जी ने तकरीर के दौरान कहा कि रमजान के पवित्र महीने के समापन के बाद ईद का पर्व सभी के जीवन में खुशहाली और भाईचारा लेकर आता है उन्होंने कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारा और प्रेम को बढ़ाने का संदेश देने वाला त्यौहार है. मुस्लिम समाज के सदर करामत हुसैन ने बताया कि यह त्यौहार बहुत खुशी व भाई चारा का पर्व है जिसमे हमारे पुलिस प्रशासन व नगर पंचायत का भी योगदान रहा ,इस त्यौहार मे घरो मे सेवईया बनाते है व एक दूसरे को सिर खुर्मा खिलाकर मुहं मिठा करते है ,इसीलिए इस त्योहार को मीठी ईद भी कहते है।यह त्योहार पूरे एक माह के रोजे रखने बाद आता है,कहते है रमजान माह एक पवित्र माह है,जिसमे जन्नत का दरवाजा खोल दिया जाता है व शैतानो को जकड़ लिया जाता है,इस माह मे इंसान कोई भी गुनाह किया रहता है ,इस माहे रमजान मे रब की इबादत कर रोजा रख कर अपने गुनाहो से तौबा करते है उनका गुनाह माफ़ कर दिया जाता है।
इस साल के रमजान मे जामा मस्जिद के पेश इमाम मोईन अख्तर ने एक माह तक तरावीह की नमाज भी पढ़ाए कुरआन सुनाये,फिर 30 वे दिन ईद का नमाज ईदगाह मे पढ़ाकर देश मे अमन चेन की दुआ मांगे व एक दूसरे को मुबारक बाद दिये,ईदगाह मे नमाज अदा करने के बाद सभी मुस्लिम भाई कब्रिस्तान जाकर अपने मरहूम रिश्तेदारो के लिए दुआएं पेश की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *