युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रशांत बोकड़े ने नियम विरुद्ध टेंडर के खिलाफ बोला हल्ला मुख्यमंत्री के निर्देश का नही हो रहा है पालन आज उक्त पत्र के माध्यम से प्रशांत बोकड़े ने कहा की
बालोद वनमण्डलाधिकारी के द्वारा आयोजित निविदा में पॉइंट 3 में सुरक्षा निधि/एफडीआर का उल्लेख दिया गया है बेरोजगारो के लिए आयोजित निविदा में किसी भी विभाग में एफडीआर का प्रावधान नही है। एवम फॉर्म क्रय करने के लिए भी डीडी के द्वारा निविदा प्रपत्र लेने का प्रावधान नही है बालोद वनमण्डलाधिकारी के द्वारा ये 2 नियम गलत है। फॉर्म क्रय करने के लिए 500 की डीडी एवम एफडीआर जमा करने का प्रावधान बेरोजगारों के लिए क्यो लिया जा रहा है जब प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेरोजगारी झेल रहे युवकों को रोजगार उपलब्ध दिलाने के लिए हर सम्भव प्रयास किया और इस पर उचित कार्य दिशा निर्देश भी दिया गया लेकिन अधिकारियों ने अपनी मनमर्जी के आगे मुख्यमंत्री के निर्देश को भी दरकिनार कर दिया है। मैं आपसे मांग करता हु की इस कार्य पर सिर्फ युवाओं का अधिकार रहे और ऐसे गलत नियम को हटाया जाए और ये टेंडर को पुनः नियम बेरोजगार युवाओं के हितों में रख कर किया जाए।अगर ये टेंडर निरस्त नही किया जाता तो युवा कांग्रेस वन मण्डल अधिकारी के दफ्तर के आगे भूख हड़ताल में बैठकर अपनी बेरोजगार युवकों के लिए ये लड़ाई लड़ेगी।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904