
दल्ली राजहरा
आरोपी के कब्जे से एक स्कार्पियो कार व पांच मोटर सायकल जुमला कीमती है 4,00,000 रूपये बरामद मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मोहम्मद शकील खान पिता सैनुल खान उम्र 43 वर्ष निवासी वार्ड कमाक 04 राजहरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनका बाबा बाडी वर्क्स का दुकान है, दिनांक 23.04.2023 को सुबह करीबन 10.00 बजे सोहेल हैदर फारूकी अपने स्कार्पियो कार कमाक सीजी-04 डीबी-8577 कीमती 3,00,000 रूपये को मरम्मत के लिये बाबा बाडी वर्क्स शाप लाया था, जिसका मरम्मत कार्य बाद स्कार्पियो वाहन को अपने दुकान के सामने खडा किया था, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना राजहरा में अपराध धारा 379 भादवि पजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण सदर के माल मुल्जिम पता तलाश के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति कार एवं मोटर सायकल की बिकी हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है कि सूचना पर संदेही आरोपी गब्बुद्दीन खान उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड कमाक 23 राजहरा हाल पतासलिया पारा भानुप्रतापपुर जिला काकेर को अभिरक्षा में लेकर जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी गब्बुद्दीन अली पिता स्व. नियामत अली उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड कमाक. 23 मदर टेरेसा वार्ड राजहरा हाल पतासलिया पारा भानुप्रतापपुर जिला काकेर से पुछताछ किया गया जो प्रकरण मे चोरी गये स्कार्पियो वाहन कमांक सीजी-04 डीबी 8577 कीमती 3,00,000 रूपये को बाबा बाडी वर्क्स शाप राजहरा के सामने से चोरी कर भानुप्रतापपुर ले जाकर अपने निवास मे रखा था इसके अलावा 01. एक नग बजाज कपनी का पलल्सर मोटर सायकल कमांक सीजी07 एएन8224 कीमती 25,000 रूपये को नेहरू नगर भिलाई से चोरी कर रियाज आटो सर्विस रेलवे स्टेशन के पास मरम्मत के लिये दिया था, 02. मोटर सायकल हीरो होण्डा स्प्लेण्डर प्लस कमाक सीजी07 ए 7988 कीमती 20,000 रूपये को संबलपुर मुर्गा बाजार से चोरी कर थाना डौण्डी क्षेत्र के ग्राम पिच्चेटोला मे किराना दुकान के पास रखा था, 03. मोटर सायकल हीरो होण्डा कमाक सीजी-19 बीके 1032 कीमती 20,000 रूपये को बिजली आफिस चिखलाकसा के पास से चोरी कर भानुप्रतापपुर रेलवे स्टेशन के पास रखा था 04. एक बिना नम्बर का हीरो एचएफ डीलक्स मोटर सायकल कीमती 45,000 रूपये को हास्पिटल सेक्टर दल्लीराजहरा से चोरी कर भानुप्रतापपुर मे देवार पारा पीपल झाड के पास छोड़े थे, 05. मोटर साकयल हीरो.” होण्डा एचएफ डीलक्स कमाक सीजी-19 बीजी-0922 कीमती 20,000 रूपये को रेलवे स्टेशन दल्लीराजहरा से चोरी कर अपना ढाबा कुसुमकसा के सामने खडा किया था। उपरोक्त चोरी गये स्कार्पियो वाहन एवं मोटर सायकल जुमला कीमती 4,00,000 रूपये को । आरोपी द्वारा रखे गये स्थान से आरोपी के कब्जे से जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना, चोरी गये मशरूका की जप्ती कार्यवाही तथा आरोपी की गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक वीणा यादव, सहायक उपनिरीक्षक नदकिशोर सिन्हा, प्रधान आरक्षक अश्वनी दिललीवार, आरक्षक एसकुमार तारम, रविकुमार यादव, भूपेन्द्र हरदेल, अजय माहला, सुरेन्द्र देशमुख, जीवन नाग, प्रमोद निषाद की सराहनीय भूमिका रही है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904