
सड़क निर्माण के दौरान आमजनता को पूर्व में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था वही कई जगह निर्माण कार्य मे गुणवत्ता विहीन सामग्री का उपयोग करने,अवैध मुरुम खनन करने,व सड़क से उड़ रहे धूल संबंधी शिकायते आते रहा है। बालोद जिला कलेक्टर ने भी निर्माणधिन कार्यो का मौका मुआयना किया था व आवश्यक निर्देश दिए थे। बावजूद इस प्रकार की लापरवाही अनवरत जारी है।
दल्ली राजहरा/कुसुमकसा – बेमौसम बारिश और सड़क निर्माण एजेंसी की लापरवाही से देर रात से हो रही बारिश का पानी सड़क किनारे घरों में घुस गया जिससे सड़क किनारे बसे ग्रामीणों को बहुत परेशानी हो रहा है। अभी बालोद से मानपुर तक नेशनल हाइवे सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। जिससे लोगो को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वही बे मौसम हो रहे बारिश से लोगो के घरों में पानी घुस जा रहा है ग्राम पंचायत अरमुरकासा के लोगो के लिए ये आफत की बारिश हो गया है लोग अपने घरों से रात भर पानी निकालने के लिए जगते रहे व पानी को घर से बाहर निकालते रहे। इसकी जानकारी मिलने पर क्षेत्र के जनपद सदस्य संजय बैंस मौके पर उपस्थित होकर लोगो के मदद के लिए स्वयं अपने साथियों के साथ पानी को बाहर निकालने के लिए भीड़ गए जनपद सदस्य संजय बैंस ने बताया की मैं नेशनल हाइवे के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया था की अरमुरकासा की सड़क बस्ती से ऊंचा हो गया है पानी निकलने के लिए कोई रास्ता नहीं है नाली निर्माण करना बहुत आवश्यक है पर ध्यान नहीं दिए ।
निर्माणाधीन सड़क की ऊंचाई ज्यादा जबकि मकान की सतह नीचे होने से व मकान के सामने नाली निर्माण नही होने से पानी सीधा मकान के अंदर जा रहा है। जो निर्माण में बड़ी तकनीकी लापरवाही है।

जिसका परिणाम पूरे अरमुरकसा के लोगो को परेशानी हो रहा है संजय बैंस ने कहा की नेशनल हाइवे के अधिकारी और ठेकेदार को सिर्फ अपनी सड़क बनाने से मतलब है लोगो के समस्याओं से कोई मतलब नहीं है नेशनल हाइवे के लोग यथा शीघ्र निराकरण नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दिए है जनपद सदस्य संजय बैंस के साथ सरपंच सरोज बाई मनीष जेठवानी एवम ग्राम वासी चैन सिंग पुरुषोत्तम गंगदेव पतिराम संतानु स्वरूप प्रेम दयाल आशो बाई सावन बाई

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904