google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

भारी वाहन की चपेट में 11 मवेशी की मौत दो घायल, 200 मीटर से घसीटा मवेशियों को

गुंडरदेही

बिग ब्रेकिंग

परस साहू

गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर अर्जुंदा नगर से लगा हुआ ग्राम टिकरी के मुख्य मार्ग में आज रात 2:00 बजे एक भारी वाहन ने 200 मीटर तक 13 मवेशियों को रौंद डाला जिसमें 11 का घटनास्थल पर मौत हो गई दो अभी भी घायल है आपको बता दें कि सरकार की महत्वकांक्षी योजना की लाभ लेना नहीं चाहते मवेशी मालिक गुंडरदेही राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर लगातार बढ़ रही है मवेशियों की मौत दुर्घटना प्रशासन भी मौन गुंडरदेही क्षेत्र के छोटे-छोटे गांव में लगा है स्पीड गाड़ी को कम करने स्टॉपर परंतु गुंडरदेही नगर व अर्जुंदा नगर पंचायत क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन को कम करने प्रशासन नहीं दे रही है ध्यान जिसके कारण आए दिन नगरी क्षेत्र में मवेशियों की मौत की संख्या बढ़ते क्रम पर है।

भारी वाहन के चपेट में 11 मवेशियों की मौत के मामले में टीकरी गांव के रहवासियों लोग उस मृत मवेशियों को अपने निजी ट्रैक्टर पर डालकर उन्हें दाह संस्कार के लिए ले गये

सीसी फुटेज कैमरा पर दिख रहा है एसबीआई लिखा हुआ हाइवा ट्रक की पहचान।

सामाजिक संस्था लगाएंगे टिकरी गांव में स्टॉपर सामाजिक कार्यकर्ता वामन साहू विकास जोशी ने कहा 11 मवेशियों की मौत में दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने प्रशासन को भी जिम्मेदार ठहराया

विश्व हिंदू परिषद प्रखंड गुंडरदेही के अध्यक्ष भारत साहू ने कहा नगर सीमा क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन को कंट्रोल करने के लिए पुलिस प्रशासन को इंस्टापर लगाना चाहिए सरकार की योजना धरातल पर नहीं है इसलिए जानवर सड़क पर बैठ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *