google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कुसुमकसा में बन रहे सड़क निर्माण में बड़ी लापरवाही, मुख्य मार्ग 2 फिट नीचे धंसा, आवागमन में बड़ी परेशानी

नेशनल हाइवे सड़क कुसुमकसा दल्ली राजहरा मार्ग जो निर्माणाधीन है। लेकिन इस निर्माण एजेंसी की लगातार लापरवाही से सड़क में चलने वाले दोपहिया राहगीरों सहित चार पहिया बसों,ट्रको के लिए भी चलना मुश्किल हो गया है। बे मौसम बारिश ने निर्माण एजेंसी की लापरवाही उजागर कर रख दिया है। दो दिन पूर्व अरमुरकसा ग्राम के घरों में पानी घुस गया था वही कल हुई बारिश के चलते कुसुमकसा मुख्य मार्ग गांव के अंदर बन रहे पुलिया के बगल सड़क में मिट्टी धसने से आवागमन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।

पुलिया निर्माण के चलते बगल की सड़क लगभग डेढ़ फीट नीचे दब गया है। जिस कारण बस व ट्रको सहित छोटे वाहनों को आगे निकलने में परेशानी हो रहा है। सूत्रों की माने तो इस लापरवाही से कई लोग सड़क में गिर गए वही कुछ लोग गिरते गिरते बच रहे है।

जनपद सदस्य संजय बैस ने कहा कि निमार्ण एजेंसी की कार्य मे लापरवाही लगातार जारी है। आमजन के आवाज उठाने पर भी न तो अधिकारी सुन रहे न निर्माण करने वाले हर रोज कोई न कोई परेशानी इस सड़क से लोगो को हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *