राजनांदगांव -प्रदेश साहू संघ के द्वारा ग्राम सिंघोला राजनांदगांव में दिनांक 9 मई को मां भनेश्वरी जन्म जयंती मनाया जाएगा मां भानेश्वारी शक्ति पीठ सिंघोला सभी समाज के लोगों का आस्था का केंद्र है। इस आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू,अमरजीत भगत,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव,दलेश्वर साहू,छन्नी साहू,रमशीला साहू सहित कई अन्य प्रमुख सामाजिक पदाधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रदेश स्तरीय आयोजन में साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू,उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू,श्रीमती मोहनकुमारी, माधव साहू संगठन सचिव,नीलमणि साहू महामंत्री जिला साहू संघ शिक्षक, अंजनी साहू संगठन प्रभारी राजनांदगांव भी शामिल रहेंगे वही राजनांदगांव जिला साहू संघ के अध्यक्ष भागवत साहू,नीलमणि साहू,नोबल साहू,नीरा साहू,शेलेन्द्र साहू,अंजू साहू,चन्द्रशेखर साहू,जगतनारायण साहू आयोजन को सफल बनाने लगातार सक्रिय है।

कार्यक्रम विवरण
दिनाक – 09 मर्ई 09.05 2023 , दिन-मंगलवार आयोजन स्थल – मिनी स्टेडियम, सिघोला, राजनांदगांव (छ.ग.]
प्रात: 07 माँ भानेश्वरी मंदिर प्रांगण सिंघोला से भव्य कलश के साथ माँ भानेश्वरी की झांकी का भ्रणण
प्रात: 10 बजे – माँ भानेश्वरी मंदिर में सम्मान एवं भेंट
प्रात: 11 बजे – मा भानेश्वरी की सामूहिक पूजा एवं ध्वजारोहण दोपहर 12 बजे – सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम
दोपहर 01 बजे – सांस्कृतिक कार्यक्रम ( आरु साहु) दोपहर 02 बजे – आमंत्रित अतिथियों का स्वागत एवं उदबोधन संध्या 04 बजे – समाज के उत्कृष्ट कार्य, समाज के गौरव अतिथियों का सम्मान
तहसील साहू समाज महिला विंग की सह-सचिव श्रीमती खिलेश्वरी साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महोत्सव में सर्व समाज की भी सहभागिता है।इस कार्यक्रम में 3 जोड़ी आदर्श विवाह भी कराया जा रहा है।जिसका तेलमाटी हरिद्रा लेपन कार्यक्रम जिला साहू संघ राजनांदगांव साहू संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में दिनांक 8 मई को सिंघोला मन्दिर प्रांगण में संपन्न होने के बाद आशीर्वाद समारोह दिनांक 9 तारीख को ग्राम सिंघोला में ही किया जाएगा खिलेश्वरी साहू ने कहा कि सभी सामाजिक सदस्य सर्व समाज के भाई बहनों को भी बड़ी संख्या में जिला साहू सदन राजनांदगांव व सिंघोला में बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लेना है। कार्यक्रम को सफल बनाना है। साहू समाज के अलावा कोई अन्य दूसरे समाज के युवक-युवती जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और विवाह करने में अक्षम है तो ऐसे भाई बहनों की शादी का पुण्य कार्य के लिए खिलेश्वरी साहू या समाज के कोई भी पदाधिकारी को जानकारी दे सकते हैं ।ताकि 9 तारीख को उनका विवाह कराया जा सके।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904