google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बेटी नरगिस खान ने बालोद का नाम किया मदनी सोशल वेलफेयर ग्रुप बालोद की टीम ने मिठाई खिलाकर दी बधाई

ग्राम घुमका की बेटी नरगिस खान ने 10 वी बोर्ड परीक्षा में 90.5% प्राप्त कर बालोद का नाम किया रौशन,मदनी सोशल वेलफेयर ग्रुप बालोद की टीम ने मिठाई खिलाकर दी बधाई…

बालोद-बालोद जिले के ग्राम घुमका की बेटी नरगिस खान पिता फिरोज खान उम्र 13 वर्ष जिसे कक्षा 7वी से 10वी बोर्ड में परीक्षा में बैठने हेतु छत्तीसगढ़ सरकार ने विशेष अनुमति दी थी उसने 90.5 प्रतिशत लाकर जिले का नाम रौशन किया है।मदनी सोशल वेलफेयर ग्रुप छत्तीसगढ़ जिला बालोद की टीम ने देर रात ग्राम घुमका पहुंचकर नरगिस खान को मिठाई खिलाकर बधाई दी है इस दौरान टीम को वहा पहुंचकर मालूम हुआ कि नरगिस के छोटे भाई सोहेल खान पिता फिरोज खान ने भी 5 वी की परीक्षा में 99.8 प्रतिशत प्राप्त किया है जिस पर टीम ने उन्हे भी मिठाई खिलाकर बधाई दी।इस मौके पर उनके परिवार सहित मदनी सोशल वेलफेयर ग्रुप छग जिला बालोद के अध्यक्ष (सदर) मोहम्मद शाकिर खान,मोहम्मद अबरार सिद्दीकी,शेख शाहिद मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *