Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोनाखान पहुंचकर शहीद वीर नारायण सिंह को दी श्रद्धांजलि

शहीद वीर नारायण सिंह के वंशजों को हर महीने 10 हजार रूपए पेंशन देने की घोषणा 
बलौदाबाजार कलेक्टोरेट परिसर और सोनाखान में लगेगी शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा
मुख्यमंत्री ने दी कुरूपाठ देवस्थल तक सीढ़ी निर्माण की स्वीकृति

 

    रायपुर cg24 आजतक न्यूज़

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर बलौदाबाजार जिले के सोनाखान पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बघेल ने वीरभूमि सोनाखान में निर्मित विशाल शहीद स्मारक में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री बघेल ने शहीद वीर नारायण सिंह के वंशजों से उनके निवास में जाकर सौजन्य मुलाकात की, उनका हाल-चाल जाना और उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। 
    मुख्यमंत्री ने इस मौके पर शहीद वीर नारायण सिंह के वंशजों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान योजना के तहत दी जा रही एक हजार रूपए की पेंशन राशि को बढ़ाकर 10 हजार रूपये प्रति माह देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति को चिरस्थाई बनाने के लिए सोनाखान और जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के संयुक्त जिला कार्यालय भवन परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *