
डौंडीलोहारा – पोल्ट्री फार्म संचालन से नराज अरजपुरी के ग्रामीणों ने आज सुबह डौंडीलोहारा से अम्बागढ़ चौकी मुख्य मार्ग को कर दिया जाम व बैठ गए सड़क पर ग्रामीणजन गांव में खोले गए मुर्गी फार्म से परेशान थे व इसको बन्द कराने के लिए पूर्व में स्थानीय प्रशासन को आवेदन दिया था लेकिन इस ओर ध्यान नही देने से नराज ग्रामीणों ने एक दिन पूर्व सोमवार को चक्काजाम करने की बात कह आवेदन दिया व आज सुबह 10 बजे से कार्यवाही नही किये जाने से आक्रोशित होकर सड़क में आकर चक्काजाम में बैठ गए। चक्काजाम की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन के अधिकारी व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे व बातचीत कर चक्काजाम को समाप्त कराया गया वनांचल ग्राम अरजपुरी के ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने ग्राम में संचालित पोल्ट्री फार्म को बंद कराने पूर्व में पोल्ट्री फार्म निर्माण के समय ही ग्राम पंचायत सरपंच कुहकी मंडावी व सचिव द्वारा आवेदक अनुभव कुमार को नियम व शर्तों के साथ अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया गया था। अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने के उपरांत आदेवक अनुभव कुमार के द्वारा पंचायत पर फार्म बनाने एवं फोल्ट्री फार्म शुरुआत करने के सम्बंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया। ग्रामवासियो के विरोध बावजूद फार्म बनाया गया।तब संचालित पोल्ट्री फार्म मालिक के संदर्भ में ग्रामीणों द्वारा जानकारी लिए जाने पर संचालक ओम प्रकाश सिंह, ओम प्रताप सिंह, कृष्णपाल सिंह ,देवेंद्र कुमार दुबे, सुभाष चतुर्वेदी के द्वारा फार्म संचालित किया जाना पाया गया। जबकि इन्हें ग्राम पंचायत द्वारा फोल्ट्री फार्म संचालन हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र नही दिया गया है इसलिए यह पोल्ट्री फार्म पूर्णतः अवैध है। जिसके उपरांत ग्रामवासियो द्वारा पोल्ट्री फार्म बंद कराने ग्राम पंचायत में बैठक लेकर जिला कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी डौंडीलोहारा, थाना प्रभारी मंगचुआ व पोल्ट्री फार्म मालिक ओम प्रकाश सिंह को फार्म संचालन पर रोक लगाने आवेदन दिया गया, जिस पर प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई। फोल्ट्री संचालन के कारण फार्म से उठ रही असहनीय बदबू से ग्रामवासियो की स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ रहा है। इसी के चलते ग्राम घरों में जरूरत से अधिक मख्खियों का वास हो गया है जिससे लोगों को खाना खाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्वलंत समस्या स्वास्थ्य से जुड़े होने के कारण ग्रामवासी व ग्राम प्रमुख आपत्ति जताकर उक्त पोल्ट्री फार्म संचालन पर तत्काल रोक लगाने एक दिन पूर्व प्रशासन को विधिवत सूचना दे दी गई किंतु कोई कार्यवाही ना होता देख अरजपुरी के सैकड़ो महिला-पुरुष ग्रामीणों द्वारा सड़को में उतरकर डौंडीलोहारा से अम्बागढ़ चौकी पहुंच मार्ग में चक्काजाम कर दिया गया और प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई , ग्रामीणों की इस चक्काजाम से उक्त मार्ग में आवागमन बाधित हो गया था

देर शाम लगभग चार बजे के करीब प्रशासन व ग्रामीणों के बीच बात बनी व मुर्गी फार्म को बंद कराने को लेकर उपस्थित अधिकारीयो ने 8 दिन का समय मांगा है।जिस पर लिखित कार्यवाही भी की गई है। व मांग के विषय पर कुछ बातों पर सहमति बनी है।
चक्काजाम स्थल पर डौंडीलोहारा एसडीएम, तहसीलदार, दल्लीराजहरा सीएसपी,मंगचुआ थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौजूद रहे ।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904